रेसलर योगेश्वर दत्त बोले- देश से माफी मांगें विनेश:देश को ओलिंपिक मेडल का नुकसान हुआ पर कहा गया गलत विनेश के साथ हुआ

Updated on 24-09-2024 05:25 PM

पूर्व रेसलर योगेश्वर दत्त ने कहा है कि विनेश फोगाट को देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उनके कारण पेरिस ओलिंपिक में भारत को एक मेडल का नुकसान हुआ है।

41 साल के दत्त ने एक शो में कहा- 'अगर मैं विनेश की जगह होता, तो देश से माफी मांगता कि मैं अपना वेट कम नहीं कर सका, लेकिन उनका स्वागत हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि विनेश के साथ गलत हुआ।'

विनेश पेरिस ओलिंपिक में ओवरवेट होने के कारण अयोग्य घोषित हो गई थीं। उन्हें फाइनल में पहुंचने के बावजूद मेडल गंवाना पड़ा था।  टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि दत्त BJP से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला है। उन्होंने लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था।

राजनीति और रेसलिंग पर योगेश्वर दत्त के बयान

1. राजनीति में जाना व्यक्तिगत फैसला 

योगेश्वर ने कहा कि राजनीति में जाना व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन देश को सच पता लगना चाहिए। जो पिछले एक साल में हुआ, चाहे ओलिंपिक में डिसक्वालिफाई होना हो या पहलवानों का जंतर-मंतर पर आंदोलन, इससे इंडिया की गलत छवि बनाई गई और पूरी दुनिया में उसका गलत तरीके से प्रचार किया गया।

2. मेडल गंवाने पर भी स्वागत, गलत धारणा बनाई गई 

योगेश्वर ने कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन के बारे में गलत जानकारी देकर लोगों को बुलाया गया। ये पूरी तरह से गलत था। देश का एक मेडल का नुकसान करने के बाद भी यही परसेप्शन बनाया गया कि विनेश के साथ गलत हुआ। अगर मैं विनेश की जगह होता तो पूरे देश से माफी मांगता कि मैं अपना वेट कम नहीं कर सका, लेकिन यहां तो स्वागत हो रहा हैं।

3. राजनीति की तुलना में रेसलिंग आसान

एक सवाल के जवाब में योगश्वर ने कहा कि रेसलिंग आसान है, क्योंकि राजनीति के खेल में आपकी उम्र बीत जाएगी, लेकिन आप राजनीति नहीं सीख सकते। लोगों से झूठ बोलना और उन्हें धोखा देना राजनीति में सबसे गलत बात है।

योगेश्वर दत्त ने कहा, राजनीति में सिर गिने जाते हैं, लेकिन कुश्ती में आपका बल काम करता है। राजनीति में आकर आपको पता लगता है कि कौन साथ है, कौन नहीं। ऐसे लोग भी आगे बढ़ते हैं जिनका कोई वजूद नहीं है।

विनेश 100 ग्राम ओवरवेट होने के बाद डिसक्वालिफाई हुई थीं

विनेश फोगाट को पेरिस ओलिंपिक में फाइनल से पहले 100 ग्राम ओवरवेट होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। फिर उन्होंने इसके खिलाफ CAS में अपील की, लेकिन अपील खारिज कर दी गई थीं। 50 kg वेट कैटेगरी में लगातार तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच गई थीं। वे ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.