रेसलर बजरंग पूनिया चार साल के लिए सस्पेंड:नेशनल टीम के सिलेक्शन ट्रायल में डोप टेस्ट सैंपल देने से किया था इनकार

Updated on 27-11-2024 04:51 PM

नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने पहलवान बजरंग पूनिया को चार साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। पूनिया ने 10 मार्च को राष्ट्रीय टीम के सिलेक्शन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए सैंपल देने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उन पर कार्रवाई हुई। टोक्यो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले पूनिया को इससे पहले 23 अप्रैल को अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया था। इसके बाद विश्व कुश्ती संगठन (UWW) ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। पूनिया ने इस सस्पेंशन के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद इसे 31 मई तक रद्द कर दिया गया था।

इसके बाद NADA ने 23 जून को पूनिया को नोटिस जारी किया था। पूनिया ने 11 जुलाई को इस फैसले को चुनौती दी थी, जिसके बाद 20 सितंबर और 4 अक्टूबर को सुनवाई हुई। अब अपने आदेश में NADA के डोपिंग पैनल (ADDP) ने उनके चार साल के निलंबन को जारी रखा है।

बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे 

पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला रेसलर्स के यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसको लेकर बजरंग, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक की अगुआई में 18 जनवरी 2023 से आंदोलन हुआ। पहलवानों ने पहले जंतर-मंतर पर धरना दिया। इसके बाद उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 23 अप्रैल 2023 को आदेश दिया और दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण पर केस दर्ज किया। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

बजरंग पूनिया ने एशियन गेम्स बिना ट्रायल्स दिए खेला था 

पूनिया को पिछले साल चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में हार मिली थी। इतना ही नहीं, ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी पूनिया को जापानी पहलवान यामागुची ने 10-0 से हरा दिया था। उनकी हार के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग भड़क उठे थे, क्योंकि एशियन गेम्स में भाग लेने से पहले उन्होंने किसी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था। ट्रायल्स दिए बिना बजरंग को एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल में शामिल करने की भी आलोचना हुई थी।

कॉमनवेल्थ गेम्स- 2022 में जीता था गोल्ड

पूनिया ने टोक्यो ओलिंपिक (2020) में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। पुरुषों के फ्री स्टाइल 65 किलो वेट कैटेगरी के फाइनल में पूनिया ने कनाडा के एल. मैकलीन को 9-2 से मात दी थी। पूनिया का यह कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दूसरा गोल्ड और ओवरऑल तीसरा मेडल था। हालांकि, इस गोल्ड के बाद वे कुछ खास नहीं कर पाए।

WFI चुनाव को लेकर लौटाया था पद्मश्री अवॉर्ड 

बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्‌ठी लिखकर पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया था। इस चिट्‌ठी में पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत का विरोध जताया था। WFI के चुनाव हुए तो बृजभूषण के करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए। इसके बाद पूनिया के अलावा विनेश ने भी 23 दिसंबर 2023 को अपने अवॉर्ड लौटा दिए थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे

बजरंग पूनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगाट के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उन्हें अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का प्रभार दिया गया था। वहीं, विनेश हरियाणा के जुलाना से विधानसभा के लिए चुनी गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.