महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने कार्यशाला

Updated on 26-10-2025 01:42 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने जागरूकता सत्र सह कार्यशाला का आयोजन परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत सेक्टर सरहर, परियोजना बलौदा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं परियोजना पामगढ़ अंतर्गत भुईगांव सेक्टर में आयोजित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कार्यशाला में छोटे पैमाने पर घर या झोपड़ी में परिवार के सदस्यों द्वारा कम पूंजी और साधारण औजारों की मदद से संचालित किए जाने योग्य व्यवसायों की जानकारी देते हुए प्रोसेस फुड जैसे नमकीन चिप्स, आटे, बेसन, मैदे से बनाए जाने वाले नमकीन एवं मीठे खाद्य पदार्थ तैयार करने, डिब्बाबंद सामाग्री एवं ऐसे खाद्य सामग्रियो जिसमें आचार, पापड़, बड़ी बिजौड़ी आदि का अलग-अलग ऋतुओं मे प्रसंस्कृत कर उपयोग में लाने एवं अपने व्यवसाय का माध्यम बनाने की जानकारी दी गई। सूक्ष्म एवं वृहद स्तर पर समूहों को लाभान्वित कर सशक्त बनाने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत ऋण एवं सक्षम योजना की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजना के उद्देश्य, बाल विवाह के दुष्परिणाम, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं सशक्तिकरण हेतु विभाग अंतर्गत सखी, नवा बिहान, जिला बाल संरक्षण ईकाई, हेल्पलाईन नम्बर्स 181, 1098, 108, 112, 102, आदि की जानकारी दी गई। समस्त उपस्थित लाभार्थियों के द्वारा बाल विवाह मुक्त छ0ग0, की शपथ ली गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.