'अमिताभ बच्चन संग काम करना वायरस संग काम करने जैसा', किरण कुमार ने बिग बी के बारे में बताई हैरान करने वाली बात

Updated on 14-07-2025 04:32 PM
अमिताभ बच्चन के साथ कौन काम करना पसंद नहीं करेगा। जिन्होंने भी उनके साथ फिल्म या विज्ञापन किया है, वह खुद को खुशकिस्मत समझता है। किरण कुमार भी उसमें से एक हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। साल 1992 में आई फिल्म 'खुदा गवाह' में दोनों ने स्क्रीन स्पेस शेयर की थी। और अब 33 साल बाद सदी के महानायक के बारे में अपनी राय साझा की है। उनकी तारीफ में क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।

किरण कुमार ने 'रेड FM' के साथ बातचीत में कहा, 'अमिताभ बच्चन के साथ काम करना किसी वायरस के साथ करने जैसा है। वह एक शानदार एक्टर हैं और उनका जुनून इतना जबरदस्त है कि वह आपकी रगों में मिल जाते हैं। एक बार जब आप अमिताभ बच्चन के साथ काम कर लेते हैं तो उनके ऑरा से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। खासकर जिस तरह से वो आपको ट्रीट करते हैं।'

किरण कुमार ने अमिताभ बच्चन के स्वभाव पर कहा

किरण कुमार ने अमिताभ के काम करने के तरीके के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'कुछ एक्टर्स ऐसे होते हैं, जो फिल्मों में विलेन की पिटाई पर कोई रिएक्शन नहीं देते हैं। लेकिन अमिताभ बच्चन ऐसे नहीं हैं। अमिताभ जी मेरे हर घूंसे पर रिएक्ट करते थे। हर घूंसे पर वह दो कदम पीछे हट जाते थे। वह एक कमाल के एक्टर हैं। और हर चीज के बारे में उनको अच्छी जानकारी है। आप उनसे किसी भी सब्जेक्ट पर बात कर सकते हैं। लेकिन अमित जी के बारे में मैंने एक बात सीखी है कि आप उनसे तभी बात करें, जब वह आपसे बात करना चाहें।'

कंवलजीत सिंह भी अमिताभ के बारे में बोले थे

अमिताभ बच्चन के बारे में पहले कंवलजीत सिंह ने भी बताया था कि बिग बी बहुत दयालु हैं। उन्होंने बताया था कि वह एक्टर से घबराते थे। उन्होंने उनके साथ फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' में काम किया था। शूटिंग के दौरान दोनों जब स्नूकर खेलते और अच्छा शॉट भी मारते तो बिग बी से एक्टर सॉरी कहते थे। एक बार अमिताभ बच्चन ने उनसे उनके बेटे के आर्ट एग्जीबीशन में जाने के लिए भी कहा था और वह आए भी थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.