महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सुविधाजनक स्थान : राजस्व मंत्री वर्मा

Updated on 25-10-2024 12:42 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बेमेतरा में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन बनने से अब महिलाओं को बैठक आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 30 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। इस महतारी सदन को और भी सजाना संवरना है। मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।



राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम में 90 लाख रूपए के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 3 टंकी निर्माण, भगत सिंह तालाब में पचरी निर्माण, खोरसी नाला में दो स्थानों पर पचरी निर्माण, रंगमंच निर्माण, दो सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, चेक डेम निर्माण, सार्वजानिक शौचालय, गौठान शामिल है। गौरतलब है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया यह पहला महतारी सदन है। जिला प्रशासन द्वारा इसके निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ मद से 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।


कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सदस्य प्रमिला चेलक, जनपद सभापति शिवशंकर शर्मा, सरपंच सुनीता साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.