गाजियाबाद में पैसा मांगने पर महिला दुकानदार को पीट दिया, पुलिस ने बीजेपी पार्षद को भेजा जेल
Updated on
21-05-2024 02:22 PM
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक बीजेपी पार्षद और उनके समर्थकों का महिला दुकानदार से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला मोहन नगर का है। दुकानदार की गलती इतनी थी कि उसने सामान खरीदने वाले पार्षद जी से पैसा मांग लिया गया था। इस पर खफा पार्षद सुधीर कुमार अपने समर्थकों के साथ महिला दुकानदार, उसके पति और दोनों बेटों को पीटने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि मारपीट की वजह से महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हो जाते हैं। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पार्षद को अरेस्ट कर लिया है। उनके भाई और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
दुकानदार का आरोप है कि पार्षद सुधीर कुमार यहां दुकान लगाने वालों से हर रोज दो सौ रुपये लेता है। किसी ने मना किया तो उसे धमकी देता है। दुकान भी हटवा देता है। सामान खरीदकर पैसे भी नहीं देता है। पैसे मांगने पर उसने हम लोगों के साथ मारपीट की है।
पार्षद ने कहा- दुकानदार अवैध शराब बेचता है
दूसरी ओर, पार्षद सुधीर कुमार का कहना है कि देर रात तक दुकान खुलने का उन्होंने विरोध किया था। दुकानदार अवैध रूप से शराब बेचता है। उन्हें बदनाम करने के लिए यह आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर पार्षद सुधीर, उसके भाई संदीप और अन्य समर्थकों के खिलाफ मारपीट, बलवा, छेड़छाड़ और लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…