दुनिया इस देश पर होगा अलकायदा से जुड़े गुट का कब्‍जा? जिहादी लड़ाकों ने राजधानी को घेरा, जान लें बड़ा अपडेट

Updated on 03-11-2025 01:19 PM
बमाको: अफ्रीकी देश माली में बड़े उथलपुथल का संकेत मिल रहा है। ओसामा बिन लादेन के आतंकी गुट अल कायदा से संबद्ध समूह जेएनआईएम ने माली में तेजी से अपनी ताकत बढ़ाई है। इस गुट के लड़ाके माली की राजधानी बमाको के करीब पहुंच रहे हैं। देश की सैन्य सरकार और उसके रूसी सहयोगी इस जिहादी समूह का मुकाबला करने में संघर्ष कर रहे हैं। सेना की कोशिश के बावजूद इस गुट ने देश के कई हिस्सों में अपना दबदबा बना लिया है। इनके राजधानी के करीब पहुंचने से एक बड़ी चिंता पैदा हो रही है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अल कायदा से जुड़े जमात नुसरत अल-इस्लाम अल-मुस्लिमीन (जेएनआईएम) के लड़ाकें बमाकों को घेर रहे हैं। उन्होंने राजधानी आने वाली सड़कें बंद कर दी हैं। वह सैन्य गश्ती दलों और टैंकर ट्रकों पर घात लगा रहे हैं। इससे बमाको में आम जिंदगी पटरी से उतर रही है। खासतौर से तेल की कमी बड़ी परेशानी का सबब बन रही है।

वाहनों को नहीं मिल रहा तेल

बमाको में पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल पंपों पर मोटरसाइकिलों और दूसरे वाहनों की लंबी कतारें दिखाई देखी गई हैं। ईंधन की कमी के कारण स्कूल और कॉलेज बंद हैं। इसकी वजह पिछले दो महीनों से जेएनआईएम लड़ाकों के ईंधन आपूर्ति पर किए गए हमले हैं। खासतौर से आइवरी कोस्ट और सेनेगल से आने वाले टैंकरों को लड़ाकों ने निशाना बनाया है
विश्लेषक डेनियल गारोफालो ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि जेएनआईएम ने नाकाबंदी के जरिए आर्थिक युद्ध अभियान तेज किया है। इसके जवाब में सरकारी बलों ने गश्त बढ़ा दी है और लड़ाकू हेलीकॉप्टरों से हमले किए हैं। सेना के हमले लगातार जारी हैं लेकिन मध्य और दक्षिणी माली के बड़े हिस्से में ईंधन की कमी के चलते सरकारी बलों की टुकड़ियां अलग-थलग पड़ रही हैं।

जेएनआईएम ने कैसे बढ़ाई ताकत

जेएनआईएम कई वर्षों से माली में सक्रिय है। इसका गठन 2017 में जिहादी गुटों के एक गठबंधन के रूप में हुआ था। इस गुट ने अल कायदा के प्रति अपनी निष्ठा घोषित की है। हाल के वर्षों में इसकी ताकत बढ़ी है, जिससे मध्य और पश्चिमी माली के अधिकांश हिस्सों में अस्थिरता आई है। इस गुट ने कारखानों, औद्योगिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और कारीगर सोने के खनन स्थलों पर हमला किया है।
कई विश्लेषकों का मानना है कि जेएनआईएम का बढ़ता प्रभाव सत्ता परिवर्तन की वजह भी बन सकता है। इनका कहना है कि माली में एक और तख्तापलट या असिमी गोइता के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार का पतन खासतौर से सहेल को और ज्यादा अस्थिर कर देगा। इससे यहां सक्रिय उग्रवादी समूहों को अपनी गतिविधियां बढ़ाने का मौका मिल जाएगा।


आगे क्या हो सकता है?

रिपोर्ट कहती है कि उग्रवादियों का बमाको पर सीधा हमला करने की कोई तैयारी का कोई संकेत नहीं है। उनकी रणनीति राजधानी को घेरने और सैन्य जुंटा के खिलाफ अशांति भड़काने की प्रतीत होती है। जेएनआईएम के उग्रवादी स्थानीय समुदायों में घुल-मिल जाते हैं और अपने परिवेश को अच्छी तरह समझते हैं।

एक्सपर्ट का कहना है कि जेएनआईएम आबादी के गरीब तबके और जातीय अल्पसंख्यकों के असंतोष और मांगों को व्यक्त करने में बहुत कुशल हो गया है। जेएनआईएम आखिरकार बमाको में अपनी पसंद की सरकार पर जोर देगा, भले ही वे खुद नियंत्रण ना लें। वह अपने मिजाज की सरकार को ला सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.