क्या कानपुर में धमकी के बाद बदलेगा दूसरे टेस्ट का वेन्यू? BCCI अधिकारी ने किया खुलासा

Updated on 12-09-2024 03:13 PM
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से 2 मैच की रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का आयोजन भारत में ही हो रहा है। पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले हिंदू महासभा ने धमकी दी थी, जिसको लेकर थोड़ी चिंताएं थी। अब क्या बीसीसीआई कानपुर से टेस्ट मैच को शिफ्ट करने की सोच रहा है? बीसीसीआई के सूत्र ने इस पूरे मामले को लेकर खास जानकारी दी है।

कानपुर में ही खेला जाएगा दूसरा टेस्ट

बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के चलते हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा हुई। ऐसे में राइट विंग हिंदू महासभा द्वारा कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले कुछ धमकियां दी गई थी। उन्होंने कहा था कि वह मेहमान टीम के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे। हालांकि बीसीसीआई के एक करीबी सूत्र ने कहा है कि वे मुकाबले के लिए दूसरे वेन्यू पर विचार नहीं कर रहे हैं.

बीसीसीआई के सूत्र ने इंडिया टुडे से कहा, 'हां, हम इस खतरे को लेकर निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से भी बात कर रहे हैं। लेकिन हमने इस मैच को कराने के लिए सब कुछ किया है। स्टेडियम हमारा और मेहमानों का स्वागत करने को तैयार है। मैच कहीं और नहीं बल्कि कानपुर में ही खेला जाएगा। लेकिन हम इस स्थिति की निगरानी करते रहेंगे। सिर्फ कानपुर में ही नहीं बल्कि दूसरे स्थानों पर भी। '

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.