क्या कांतारा मूवी से जुड़ेगा RCB का नाता? जानिए कैसे हो सकता है ऐसा

Updated on 17-11-2025 01:59 PM
बंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग के मिनी ऑक्शन से पहले मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्लॉकबस्टर मूवी कांतारा (Kantara) के निर्माताओं ने RCB को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। कांतारा, KGF और Salaar जैसी फिल्मों की निर्माता कंपनी होमबेल फिल्म्स के आरसीबी में हिस्सेदारी को लेकर टीम के मालिकाना हक वाली मौजूदा कंपनी डियागो इंडिया के साथ बातचीत भी हुई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच IPL 2026 से पहले डील फाइनल हो सकती है। यह खबर उस समय सामने आई है, जब आरसीबी को खरीदने के लिए कई बड़े उद्योगपतियों के दिलचस्पी दिखाए जाने का दावा सामने आ रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स में यह नहीं बताया गया है कि डियागो इंडिया के साथ टीम को खरीदने के लिए किन-किन लोगों ने अब तक बातचीत की है।

साथ काम कर चुके हैं होमबेल और आरसीबी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होमबेल और आरसीबी का पुराना नाता है। दोनों आपस में मिलकर पहले भी साथ काम कर चुके हैं। होमबेल फिल्म्स अप्रैल, 2023 से आरसीबी की ऑफिशियल डिजिटल पार्टनर है। उसने टीम के लिए बहुत सारे एंगेजमेंट कैंपेन चलाए हैं। साथ ही सिनेमैटिक मैच टीजर्स, क्रिएटिव प्रोमोज भी तैयार किए हैं। वनइंडिया और क्रिकट्रैकर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब प्रॉडक्शन हाउस इस टीम में इन्वेस्टमेंट करना चाहता है। इसके लिए उन्होंने टीम में हिस्सेदारी खरीदने की इच्छा जताई है।

अडानी से पूनावाला तक दिखा रहे दिलचस्पी

आरसीबी में हिस्सेदारी खरीदने के लिए देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक गौतम अडानी, जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत, जेएसडब्ल्यू ग्रुप, सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक अदार पूनावाला और देवयानी इंटरनेशनल ने भी दिलचस्पी दिखाई है। अब तक यह सामने नहीं आया है कि इनमें से किस-किस ग्रुप ने वास्तव में टीम की मालिक डियागो इंडिया को ऑफिशियल प्रपोजल भेजा है। यदि इनमें से किसी भी कंपनी के साथ डील होती है तो इससे आरसीबी मैनेजमेंट को बहुत बड़ा फायदा होने जा रहा है। इसी तरह उस कंपनी को भी कर्नाटक समेत पूरे देश में एक बड़ा फॉलोअर ग्रुप मिलेगा

18 साल में पहली बार खिताब जीती है आरसीबी

आरसीबी ने IPL 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में खिताब जीता है। यह 18 साल में टीम की पहली आईपीएल ट्रॉफी है, जो उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर जीती थी। हालांकि इसके बाद टीम को बड़ा झटका लगा था, जब उसकी जीत का जश्न मनाने के लिए बंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जुटी लाखों लोगों की भीड़ में भगदड़ मचने से कई फैंस की मौत हो गई थी। इसके चलते टीम को अपना बेस भी बंगलुरु से पुणे शिफ्ट करना पड़ा है। इसके बावजूद टीम की लोकप्रियता कर्नाटक में चरम पर है। डियागो इंडिया ने टीम की वैल्यू करीब 17,000 करोड़ रुपये आंकते हुए उसमें हिस्सेदारी के लिए बेचने का ऐलान किया था। इसके बाद से ही अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं।

IPL2026 के लिए इन्हें किया है टीम ने रिटेन

आरसीबी मैनेजमेंट ने हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बीच अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट भी 15 नवंबर को जारी की है, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली, देवदत्त पड्डीकल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथल, जोस हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को रिटेन किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.