क्या बारिश बनाएगी टीम इंडिया काम, जानें आज कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम का मूड

Updated on 20-10-2024 12:53 PM
बेंगलुरु: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच पांचवें दिन में पहुंच चुका है। खेल का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था। बाकी के तीन में जबरदस्त खेल हुआ। सबसे पहले टीम इंडिया 46 रन के स्कोर पर सिमट गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाए और भारत के ऊपर 356 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद ऐसा लगा कि टीम इंडिया पारी से हार जाएगी, सेकिन सरफराज खान, विराट कोहली और ऋषभ पंत ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से पूरी बाजी को पलट दिया।

हालांकि, निचले क्रम में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में अपने सबसे बड़ी लीड को कवर तो जरूर किया, लेकिन चौथी पारी के लिए न्यूजीलैंड वह 107 रन का ही लक्ष्य रख सकी। ऐसे में भारतीय टीम बैकफुट पर है। हालांकि, मौसम ने साथ दिया तो टीम इंडिया का काम बन सकता है। वैसे तो क्रिकेट मैच में बारिश होने के कारण अक्सर मजा किरकिरा हो जाता है, लेकिन टीम इंडिया चाहेगी कि बेंगलुरु में मैच के पहले दिन की तरह ही बारिश हो। ऐसे में ऐसे में आइए जानते हैं रविवार, 20 अक्टूबर कैसा रहेगा बेंगलुरु के मौसम का हाल।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन की समाप्ति बारिश के साथ हुई थी। शनिवार शाम को तेज बारिश हुई। ऐसे में सिर्फ चौथी पारी में सिर्फ 4 गेंद का खेल हो पाया। वहीं खेल के अंतिम यानी पांचवें दिन भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। रविवार को अगर बारिश के कारण खेल बाधित हुआ तो यह इससे बढिया टीम इंडिया के लिए कुछ भी नहीं हो सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को बेंगलुरु में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगर कल बारिश के कारण पूरे दिन खेल नहीं होता है तो भारतीय टीम इस मैच को ड्रॉ कराने में सफल हो जाएगी।

एक्यूवेदर के रिपोर्ट के अनुसार सुबह 9 से 10 बजे के बीच 51 प्रतिशत संभावना है कि बारिश होगी। दिन का पहला सेशन बारिश के कारण बाधित रहने की उम्मीद है। दोपहर में भी झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इसके बाद मौसम साफ रहेगा, लेकिन तब मैदान सुखाने में भी काफी समय लग सकता है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि बारिश टीम इंडिया का खेल बना सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.