'बाहुबली' के सत्यराज बनेंगे नरेंद्र मोदी? इंटरनेट पर चर्चा- प्रधानमंत्री की बायोपिक में कटप्पा आएंगे नजर

Updated on 18-05-2024 04:53 PM
एसएस राजामौली की 'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार निभाने के बाद अभिनेता सत्यराज की लोकप्रियता देशभर में बढ़ गई। एक्टर जल्द ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे। ये पीएम मोदी की दूसरी बायोपिक होगी। पहली में विवेक ओबेरॉय नजर आए थे। सोशल मीडिया पर रमेश बाला ने कहा इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सत्यराज अब प्रधानमंत्री की कहानी दिखाएंगे।
रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'सत्यराज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे। इसमें और जानकारी आने का इंतजार है।' इसके पहले पीएम मोदी की बायोपिक 2019 में आई थी, जिसमें विवेक ओबेरॉय ने अभिनय किया था और लोगों ने जमकर आलोचना की थी।

सत्यराज की तरफ से अभी नहीं हुई पुष्टि

खबर ये भी है कि सत्यराज ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि वह ऐसी किसी मूवी का हिस्सा हैं या नहीं। लेकिन ये खबर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई इस बार में बात कर रहा है कि एक्टर अब कटप्पा से सीधे पीएम मोदी के रूप में दिखाई देंगे। हालांकि उन्होंने अपने करियर में और भी तरह-तरह के रोल्स किए हैं लेकिन एसएस राजामौली की वो फिल्म इनके करियर की यादगार मूवी बन गई है।

पीएम मोदी के किरदार में नजर आ चुके हैं कई कलाकार

हालांकि कई फिल्में आईं, जिसमें पीएम मोदी का रोल कई एक्टर्स निभा चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'आर्टिकल 370' में अरुण गोविल ने ये किरदार निभाया था। इसके अलावा महेश ठाकुर भी पीएम मोदी का रोल कर चुके हैं। और अब इनका नंबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस साल इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। लेकिन इसे कौन बना रहा है, कौन-कौन कलाकार होंगे, कुछ मालूम नहीं चल सका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.