भारत लगातार 14वीं सीरीज जीतेगा या साउथ अफ्रीका करेगी बराबरी, जानिए कब-कहां देखें 5वां टी20 मैच

Updated on 19-12-2025 12:39 PM
अहमदाबाद: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार (19 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में पहले ही 2-1 की बढ़त बनाए हुए है, जबकि चौथा मैच लखनऊ में बिना गेंद फेंके ही रद्द हो चुका है। ऐसे में यह मैच एक तरीके से फाइनल बन चुका है, जिसमें टीम इंडिया की निगाहें मैच जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने पक्ष में सील करने पर टिकी हुई है। दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका भी यहां जीतकर सीरीज को बराबरी करने की कोशिश में रहेगी। यदि भारत जीतता है तो ये उसकी लगातार 14वीं टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जीत होगी। ऐसे में दोनों ही टीमें यहां जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी और मैच बेहद रोमांचक होने की संभावना है।

भारत के लिए गिल-सूर्या हैं चिंता

भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जोरदार फॉर्म में हैं, केवल कप्तान सूर्यकुमार यादव ही बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी तरफ, टीम के उपकप्तान शुभमन गिल चौथे मैच से ठीक पहले चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं। यदि इन दोनों खिलाड़ियों को छोड़ दें तो टीम इंडिया पूरी तरह जीत की दावेदार दिखाई दे रही है। हालांकि यह देखने लायक बात होगी कि गिल के बाहर होने पर संजू सैमसन की टीम में वापसी होती है या हेड कोच गौतम गंभीर अब भी उनकी जगह किसी दूसरे को ही उतारेंगे।

कब और कहां देख पाएंगे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

  • मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसके लिए 6.30 बजे टॉस होगा।
  • मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है।
  • मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देश सकते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-XI

  • भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
  • साउथ अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरिया, जॉर्ज लिंडे, मार्क यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओट्टनिल बार्टमैन।

टी20I में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • मैच खेले: 35
  • भारत जीता: 20
  • साउथ अफ्रीका जीता: 13

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.