ईरान और इजरायल के बीच पुल बनेगा भारत? नेतन्याहू ने दिल्ली के जरिए खामेनेई तक पहुंचाया मैसेज, राजदूत का खुलासा

Updated on 04-10-2024 01:59 PM
तेहरानइजरायल ने भारत के जरिए से ईरान को मैसेज भेजा है, इस मैसेज में तेहरान से संयम और सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। भारत में इजरायल के राजदूत रुबिन रूबेन अजहर ने बताया है इजरायल ने जिन देशों के जरिए ईरान को संदेश भेजा है, उनमें भारत भी है। उन्होंने कहा कि ईरान के हालिया हमले तनाव को बढ़ाने वाले हैं, ऐसे में हमने उनको चेताया है। फर्स्टपोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में रुबिन ने ये बात कही है।

फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रुबिन ने कहा कि हमने भारत समेत कई देशों के जरिए संदेश भेजे है। हमने ईरान से कहा है कि उन्हें इजरायल पर हमला नहीं करना चाहिए क्योंकि इसकी उसे बहुत बड़ी कीमत चुकान होगी। इजरायली राजदूत के इस बयान से माना जा रहा है कि संघर्ष को कम करने में भारत की भूमिका अहम हो सकती है। भारत के ईरान और इजरायल दोनों से सामान्य संबंध हैं।

ईरान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़े: रुबिन


रुबिन ने आगे कहा, 'इजरायल लंबे समय से ईरान के हमले झेल रहा है, ये हमले तेहरान की इजरायल को खत्म करने की विचारधारा से प्रेरित है। इस पर दुनिया का भी ध्यान कम गया है। तेहरान पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का दबाव का डालना निराशाजनक है।' हालांकि उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख की सराहना की।

अल जजीरा ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा है कि तेहरान ने कतर के माध्यम से अमेरिका तक संदेश भेजा है। इस संदेश में ईरान ने अमेरिका से कहा है कि इजरायल की ओर से लगातार हमलों के बावजूद हमने संयम रखा और टकराव को टालने की कोशिश की लेकिन अब एकतरफा संयम का दौर खत्म हो गया है। हम किसी भी नए इजरायली हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका-इजरायल के साथ इस लड़ाई को जारी रखेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ किया है कि उनकी ओर से ना तो…
 17 March 2026
ढाका: भारत ने बांग्लादेश के साथ संबंधों को बेहतर करने की तरफ कदम बढ़ाया है। ढाका में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए बांग्लादेश…
 17 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को तेहरान में किए गए हमले में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस हमले में खामेनेई…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल गठबंधन और ईरान के बीच 18 दिन से चल रहे विनाशकारी युद्ध के रुकने की उम्मीद बंधी है। दोनों ओर से सार्वजनिक तौर पर आक्रामक बयानबाजी के बीच…
 17 March 2026
हेलसिंकी: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा है कि दुनिया को पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को खत्म कराने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने खासतौर से भारत से…
 17 March 2026
काबुल: पाकिस्तान के काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले के बाद अफगान तालिबान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हमले में 400 से ज्यादा मौतें होने के बाद अफगानिस्तान…
 17 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद युद्ध बढ़ता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से दुनिया में एनर्जी सप्लाई भी प्रभावित है। वहीं दूसरी…
Advt.