इंग्लैंड के खिलाड़ी पर लगेगा दो साल का बैन? दिल्ली कैपिटल्स को धोखा देना पड़ेगा भारी!

Updated on 10-03-2025 03:02 PM
लंदन: इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है जिसके लिए उन पर इस टूर्नामेंट में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लग सकता है। यह लगातार दूसरा सत्र है जबकि इंग्लैंड के इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने आईपीएल के लिए खुद को अनुपलब्ध रखा है। इसके लिए उन्होंने फ्रेंचाइजी और उसके समर्थकों से माफ़ी मांगी। ब्रुक ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने आईपीएल के अगले सत्र से हटने का बहुत मुश्किल फैसला किया है। मैं दिल्ली कैपिटल्स और उनके समर्थकों से बिना शर्त माफी मांगता हूं।’
उन्होंने कहा , ‘यह इंग्लैंड क्रिकेट के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण समय है और मैं आगामी श्रृंखला की तैयारी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना चाहता हूं।’ ब्रूक ने कहा, ‘इसके लिए मुझे अपने अब तक के करियर के सबसे व्यस्त दौर के बाद तरोताजा होने के लिए समय चाहिए। मैं जानता हूं कि हर कोई इसे नहीं समझेगा और मैं उनसे इसकी उम्मीद भी नहीं करता हूं, लेकिन मुझे वह करना होगा जो मुझे लगता है कि सही है और अपने देश के लिए खेलना मेरी प्राथमिकता है और मेरा पूरा ध्यान इसी पर है।’
ब्रूक ने अपनी दादी के निधन के कारण आईपीएल के पिछले सत्र से भी नाम वापस ले लिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के आईपीएल से जुड़े नियमों के अनुसार अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में चुने जाने के बाद अनफिट नहीं होने की स्थिति में इस टूर्नामेंट में नहीं खेलता है तो उस पर आईपीएल में खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

बीसीसीआई के पिछले साल टीमों के साथ साझा किए गए दस्तावेज के अनुसार, ‘कोई भी (विदेशी) खिलाड़ी जो नीलामी के लिए पंजीकरण करता है और नीलामी में चुने जाने के बाद सत्र की शुरुआत से पहले खुद को अनुपलब्ध घोषित करता है तो उसे दो सत्र के लिए आईपीएल और आईपीएल नीलामी में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.