नक्सल-हमले में शहीद ASP गिरपुंजे की पत्नी को मिली पहली-पोस्टिंग

Updated on 21-10-2025 01:22 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन में 9 जून को प्रेशर IED की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए। अब उनकी पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने डीएसपी बनाया है। साय कैबिनेट के निर्देश पर अनुकंपा नियुक्ति और पोस्टिंग का आदेश गृह विभाग ने जारी किया है।

डीएसपी के रूप में उनकी पहली नियुक्ति चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में की गई है। गृह विभाग के उपसचिव ने इस संबंध में 17 अक्टूबर को आदेश दिया है। डीएसपी स्नेहा गिरपुंजे की पहली पोस्टिंग का आदेश जारी करने के साथ ही उनके सामने 9 शर्तें रखी गई हैं।

पढ़िए राज्य सरकार की शर्तें

  • परिवीक्षाधीन अधिकारी को नियुक्ति के दौरान निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। पुलिस अकादमी/छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण और परीक्षा में प्रथम प्रयास में असफल होने पर आगामी प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। यदि परिवीक्षा अवधि में परीक्षा में असफल रही तो सेवाएं समाप्त की जा सकेंगी।
  • नियुक्ति के तहत चिकित्सा प्रमाण पत्र और चरित्र सत्यापन अनिवार्य हैं। यदि प्रमाण-पत्र गलत पाए गए तो सेवा समाप्त की जा सकती है। भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियुक्ति में परिभाषित अंशदान पेंशन और अन्य सेवा नियम लागू होंगे।
  • परिवीक्षाधीन अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व बॉन्ड जमा करना होगा, जिसमें यह उत्तरदायित्व होगा कि यदि परिवीक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूरी नहीं होती है, तो सरकार की तरफ से खर्च की गई राशि की वापसी की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अकादमी/छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी अलग से जारी करेगा।
  • इस नियुक्ति में आरक्षण नियमों और आदेशों का पालन सुनिश्चित किया गया है। यह कदम शहीद परिवारों को सम्मान और न्याय प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और शहीद ASP गिरपुंजे के परिजनों को पुलिस सेवा में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.