पेरिस ओलिंपिक के ठीक पहले फ्रांस में रेल नेटवर्क को क्यों बनाया गया निशाना, प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

Updated on 27-07-2024 12:42 PM
पेरिस: फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अट्टल ने कहा कि ओलिंपिक की पूर्व संध्या पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं ने देश के मुख्य हिस्सों में फैले हाई स्पीड रेल नेटवर्क को बुरी तरह प्रभावित किया है और इसका मकसद सिर्फ और सिर्फ हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क को बाधित करना था।उन्होंने कहा कि ओलिंपिक के उद्घघाटन समारोह से महज कुछ घंटों पहले पेरिस की ओर जाने वाले उत्तर, पूर्व और पश्चिम के मुख्य मार्गों को चरणबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया। अट्टल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इन घटनाओं के गंभीर परिणाम होंगे क्योंकि 'हजारों' लोग ओलिंपिक या छुट्टियों के लिए पेरिस जाने की कोशिश करते समय बीच रास्ते में ही फंस जाएंगे।

फ्रांस का हाई स्पीड रेल नेटवर्क ठप


फ्रांस में शुक्रवार को आगजनी सहित व्यापक 'आपराधिक' घटनाओं के कारण हाई-स्पीड रेल नेटवर्क ठप हो गया और ओलिंपिक के उद्घाटन समारोह से कुछ ही घंटे पहले फ्रांस व यूरोप के बाकी हिस्सों से पेरिस की यात्रा बाधित हुई। फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमलों को 'आपराधिक कृत्य' करार देते हुए घटना की निंदा की। वहीं पेरिस में अभियोजकों ने मामले की जांच शुरू कर दी और कहा कि इन अपराधों के लिए दोषियों को 15 से 20 वर्ष की सजा हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.