ऐश्वर्या राय आंध्र प्रदेश में PM मोदी संग क्यों दिखीं? सत्य साईं बाबा से पुराना रिश्ता, कभी की थी भविष्‍यवाणी

Updated on 19-11-2025 01:50 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु, जी किशन रेड्डी भी थे। लेकिन सबकी नजर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय पर जाकर टिक गई। यह शायद पहला मौका है, जब ऐश्‍वर्या और प्रधानमंत्री मोदी एकसाथ एक ही मंच पर नजर आए हैं। जाहिर है ऐसे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, इसका फिलहाल कोई राजनीतिक कारण नहीं है। बल्‍क‍ि इसका कनेक्‍शन सत्‍य साईं बाबा से है। वह सचिन तेंदुलकर के साथ ही ऐश्‍वर्या राय के भी आध्‍यात्‍मि‍क गुरु हैं। एक्‍ट्रेस के साथ उनका पुराना और गहरा नाता रहा है। यहां तक कि अभ‍िषेक बच्‍चन से शादी का फैसला भी ऐश्‍वर्या ने अपने गुरु की सलाह पर ही लिया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी पुट्टपर्थी में सत्य साईं बाबा के आश्रम और महासमाधि स्थल का दौरा भी करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री सत्य साईं बाबा के जीवन, शिक्षाओं और स्थायी विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे।
चकाचौंध भरी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले कई सितारे आध्यत्मिकता से गहरा जुड़ाव रखते हैं। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी सत्य साईं बाबा की बहुत बड़ी भक्त रही हैं। उन्‍होंने अपनी जिंदगी के कई बड़े फैसले सत्य साईं की सलाह पर ही ली है।

ऐश्‍वर्या के जन्‍म पर सत्‍य साईं बाबा के पास पहुंचे थे माता-पिता

दरअसल, सत्‍य साईं बाबा के लिए ऐश्वर्या राय का यह लगाव उनके परिवार से आया है। पूर्व मिस वर्ल्‍ड और एक्‍ट्रेस के माता-पिता कृष्णराज राय और वृंदा राय भी सत्य साईं बाबा के भक्त थे। बताया जाता है कि 1 नवबंर 1971 को जब ऐश्वर्या का जन्म हुआ, तब भी कृष्णराज और वृंदा स्वामी का आशीर्वाद लेने के पुट्टपर्थी आए थे।

सत्‍य साईं बाबा ने ऐश्‍वर्या को लेकर की थी भविष्‍यवाणी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्‍य साईं बाबा ने उस वक्त यह भविष्यवाणी की थी की बच्ची बड़ी होकर सच्चे गुणों की अवतार बनेगी और बहुत सफलता हासिल करेगी। ऐश्वर्या राय ने सत्‍य साईं बाबा के स्कूल में बाल विकास की स्‍टूडेंट बन धर्मशास्त्र में हिस्‍सा लिया। साल 1991 में जब ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज भी अपने नाम किया, तब भी वह बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। यही नहीं, साल 2007 में अभ‍िषेक बच्‍चन से शादी का फैसला भी एक्‍ट्रेस ने अपने आध्‍यात्‍मिक गुरु की सलाह पर ही ली थी।

गुरु की तीसरी पुण्‍यतिथ‍ि पर रो पड़ी थीं ऐश्‍वर्या राय

साल 2011 में सत्‍य साईं बाबा इस दुनिया को छोड़ गए। अपने गुरु की तीसरी पुण्यतिथि पर ऐश्‍वर्या पुट्टपर्थी पहुंची थीं और तब उनकी आंखों में आंसू थें। वह कार्यक्र के दौरान साईं बाबा को यादकर भावुक हो गई थीं।

कौन हैं सत्‍य साईं बाबा

सत्य साईं बाबा देश के एक बेहद प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और समाजसेवी थे। आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में उनका जन्म 23 नवंबर 1926 को हुआ था। उनका असली नाम सत्यनारायण राजू था। 14 साल की उम्र में ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह शिर्डी साईं बाबा के पुनर्जन्म हैं। सत्य साईं बाबा को उनके चाहने वाले फकीर, संत, योगी और आध्यात्मिक गुरु मानते थे। वह सर्व धर्म संभव का संदेश देते थे। वह अपने आयोजनों में कई तरह के चमत्कार भी दिखाते थे। हालांकि, इसको लेकर लोगों के अलग-अलग मत रहे हैं। साल 2011 के 24 अप्रैल को गांव पुट्टापर्थी में ही सत्‍य साईं बाबा का देहावसान हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.