भारत के साथ खेल क्यों कर रहा अमेरिका, 'उड़ता टैंक' देने में कर रहा देरी, जानें अपाचे हेलिकॉप्टर का इंतजार कब खत्म होगा

Updated on 09-09-2024 05:18 PM
वॉशिंगटन: भारतीय सेना को अमेरिकी बोइंग अपाचे AH-64E अटैक हेलिकॉप्टरों का पहला बैच इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में मिल सकता है। इस हेलिकॉप्टर की मारक क्षमता के चलते इसे उड़ता टैंक भी कहा जाता है। लंबे इंतजार और कई असफलताओं के बाद यह होने जा रहा है, जिसने भारत के रक्षा बलों की परिचालन तत्परता को प्रभावित किया है। द संडे गार्जियन ने रक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों के हवाले से बताया है कि शुरुआत बैच में तीन अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल होने की उम्मीद है। बाकी तीन हेलिकॉप्टर पहले बैच की डिलीवरी के तीन से चार महीने बाद भारत आने का अनुमान है। हालांकि, बोइंग के इतिहास को देखते हुए इस डिलीवरी की सफलता को लेकर भारतीय अधिकारी उम्मीद के साथ सतर्क भी हैं।

फरवरी में 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान इन हेलिकॉप्टरों की खरीद को लेकर डील फाइनल हुई थी। सौदे पर हस्ताक्षर के समय बोइंग ने फरवरी 2024 तक सभी छह हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी करने की प्रतिबद्धता जताई थी, जो कि पूरी हो चुकी है। अब नई समयसीमा में भी काफी देरी होने की संभावना है। अगर बोइंग फरवरी 2025 की नई वादा की गई डिलीवरी तिथि को पूरा करने के लिए तेजी से काम नहीं करती, तो हेलिकॉप्टरों के मूल समयसीमा के कम से कम एक साल बाद तक पहुंचने की संभावना नहीं है।

हेलिकॉप्टर देरी से मिलना झटका


इन एडवांस हेलिकॉप्टरों के देरी से पहुंचने को भारत के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसे में समझौतों में डिलीवरी पर देरी के लिए जुर्माने का प्रावधान किया जाता है। हालांकि, इस मामले में यह साफ नहीं है कि समयसीमा को पूरा न कर पाने के लिए बोइंग पर कोई आर्थिक दंड लगाया जाएगा या नहीं।

भारत को पहले मिल चुके हैं 22 अपाचे


भारतीय सेना ने राजस्थान के जोधपुर में नए स्थापित 451 एविएशन स्क्वाड्रन के साथ इन हेलीकॉप्टरों को तैनात करने की योजना बनाई थी। इस स्क्वाड्रन को मार्च 2024 में इन हेलीकॉप्टरों को हासिल करने की उम्मीद के साथ बनाया गया था। भारतीय वायु सेना ने सितंबर में अपाचे हेलिकॉप्टरों को लेकर एक अलग सौदा किया था। इसके तहत भारत को 22 अपाचे मिल चुके हैं, जिसमें आखिरी हेलिकॉप्टर जुलाई 2021 में डिलीवर किया गया था। अपाचे हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल मिस्र, ग्रीस, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, जापान, कोरिया, कुवैत, नीदरलैंड, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम समेत 18 देश शामिल हैं। भारत इन हेलिकॉप्टरों का संचालन करने वाला 16वां देश था। पिछले महीने पोलैंड अपाचे हेलिकॉप्टर हासिल करने वाला नवीनतम देश बन गया। इसके साथ ही अमेरिका ने हाल ही में दक्षिण कोरिया को अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए मंजूरी दे दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.