बाबा सिद्दीकी के जनाजे में क्यों नहीं पहुंचे शाहरुख खान, लॉरेंस बिश्नोई के काम की वजह से रखा है खुद को दूर?

Updated on 15-10-2024 12:17 PM
हाल ही में 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया। बाबा सिद्दीकी के करीबी सितारों की देखते ही देखते उनके घर पर भीड़ जुटने लगी। सलमान खान, सोहेल खान, पूजा भट्ट, यूलिया वंतूर, अर्पिता खान, मन्नारा चोपड़ा जैसी तमाम हस्तियां नजर आईं, वहीं शाहरुख खान कहीं नहीं दिखे। अब सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा है कि बाबा सिद्दीकी के करीबी जाने जानेवाले शाहरुख आखिर ऐसी दुख की घड़ी में क्यों नहीं पहुंचे।

बाबा सिद्दीकी को अंतिम विदाई देने के लिए शाहरुख की गैर-मौजूदगी लोगों को खटक रही है। जहां बॉलीवुड के तमाम सितारे इकट्ठे हुए थे, वहीं बाबा सिद्दीकी से घनिष्ठ सम्बंध रखने वाले शाहरुख की कमी सबको खली। अब शाहरुख के एक करीबी में Zoom से बातचीत में इसे लेकर बातें की हैं।

बाबा सिद्दीकी के फ्यूनरल से दूर रहे शाहरुख को लेकर हो रही चर्चा

शाहरुख खान जो कि फोटोग्राफर के प्रेयर मीट से लेकर फराह खान की मां के फ्यूनरल तक में अपनी मौजूदगी जताने से पीछे नहीं रहे, आज बाबा सिद्दीकी के फ्यूनरल से खुद को दूर रखने के मामले ने बहस छेड़ दी है। हालांकि, एक्टर की टीम से कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई। वहीं शाहरुख और बाबा सिद्दीकी के क्लोज फ्रेंड्स से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मामले पर चुप्पी बनाए रखना उचित समझा।

बताया- किंग खान इस मामले से दूर रहना चाहते हैं


चूंकि ये घटना एक मर्डर है, कहा जा रहा है कि इसलिए शाहरुख खान इस पूरे मैटर से खुद को दूर रखा है और वो नहीं चाहते कि इन मुद्दों में उनका नाम घसीटा जाए। एक सूत्र ने कहा, 'शाहरुख खान पॉलिटिशियन की हत्या के मामले में शामिल नहीं होना चाहते हैं। यह मामला सलमान खान से भी जुड़ा हुआ है और किंग खान इस मामले से दूर रहना चाहते हैं। लॉरेंस बिश्नोई के काम करने के तरीके को जानते हुए शाहरुख खान अब खुद पर कोई आंच नहीं आने देना चाहते हैं। इसलिए, उन्होंने बाबा सिद्दीकी के अंतिम संस्कार में शामिल न होकर इन सबसे दूर रहने का फैसला किया है, जो उनके करीबी दोस्त थे।'

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली


मुंबई के बांद्रा वेस्ट विधानसभा से तीन बार के विधायक रहे एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात को बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनपर उस वक्त गोलियों की बौछार कर दी गई जब वे अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित ऑफिस में जा रहे थे। इस घटना के तुरंत बाद सलमान को जान से मारने की धमकियां देने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

पोस्ट में कहा- सलमान खान... हम कभी ये लड़ाई नहीं चाहते थे


शुब्बू लोनकर महाराष्ट्र नाम के फेसबुक प्रोफाइल से एक पोस्ट किया गया जिसमें लिख गया, 'सलमान खान... हम कभी ये लड़ाई नहीं चाहते थे, लेकिन तुमने हमारे भाई को नुकसान पहुंचाया। आज चाहे बाबा सिद्दीकी के प्रोटेक्शन में सम्मान हो या उस दौरान दाऊद के साथ की गई हरकत, मकसद सिर्फ इतना था कि अनुज थापन और दाऊद की मौत के बाद उन्हें बॉलीवुड, राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ा जा सके। हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन जो भी सलमान खान और दाऊद के गैंग की मदद करेगा, उसे अपना हिसाब साफ रखना होगा। अगर हमारे भाई को कोई नुकसान पहुंचा तो हम जरूर जवाब देंगे, हालांकि हमने पहले हमला नहीं किया। जय श्री राम, जय भारत। शहीदों को नमन। #LawrenceBishnoiGroup #AnmolBishnoi #AnkitBhaduSherewala'

बाबा सिद्दीकी ने ही खत्म करवाई थी सलमान-शाहरुख की लड़ाई


बता दें कि साल 2008 में कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच लड़ाई हुई थी। इस घटना के बाद दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों साथ में किसी इवेंट या पार्टी में भी नहीं जाते थे। जिस पार्टी में सलमान होते थे उसमें शाहरुख नहीं जाते और जिसमें किंग खान होते उस पार्टी से भाईजान दूरी बना लेते। इसके बाद बाबा सिद्दीकी ने ही इनकी लड़ाई खत्म कराई। साल 2013 में बाबा सिद्दीकी ने इफ्तार पार्टी रखी। उसमें उन्होंने शाहरुख और सलमान को इनवाइट किया और इसी दौरान दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों ने सारे गिले-शिकवे को दूर किया और कई फिल्मों और मौकों पर दोनों एक-दूसरे के साथ नजर आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.