आयोजनों पर रोक क्यों नहीं, एसीएस ने नहीं दिया जवाब

Updated on 13-12-2025 12:40 PM

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की भोपाल टीम ने गौहर महल को खराब हालत में घोषित किया है। रिपोर्ट में छत, फर्श और खिड़कियों समेत पूरे भवन में मरम्मत की जरूरत बताई गई है। यह रिपोर्ट सवा महीने पहले हस्तशिल्प विकास निगम को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद यहां मेले और आयोजन हो रहे हैं।

गुरुवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री ने ‘परि बाजार’ मेले का शुभारंभ किया, जिसमें भारी भीड़ जुटी। एएसआई की 28 अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट में बताया गया है कि महल हस्तशिल्प विकास निगम भोपाल व ग्वालियर के संरक्षण में है। अतिरिक्त मुख्य सचिव कैलाश चंद्र गुप्ता ने कहा कि 15 दिसंबर की बैठक में बजट प्रस्ताव रखा जाएगा, लेकिन आयोजनों पर रोक पर कुछ नहीं बताया।

उधर, हस्तशिल्प विकास निगम के आयुक्त मदन विभीषण ने कहा - डीपीआर बन रही है। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर इस पर काम करेगा। भीतर की तरफ इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

यह 5 बड़ी खामियां

  • महल की बाहरी दीवारों की मरम्मत की आवश्यकता है।
  • महल के दरवाजे, खिड़की, पिलर, सीलिंग पर खूबसूरत नक्काशी है, जो सागौन की लकड़ी पर बनी हुई है, लेकिन कई जगह से खराब हो चुकी है, जिन्हें बदलकर दूसरी लगाई जानी चाहिए।
  • महल के कई भागों की छत को मरम्मत की जरूरत है, इनसे पानी रिस रहा है और सीलन आ रही है।
  • महल का फर्श और आंगन भी खराब हो चुका है और इसकी भी मरम्मत की आवश्यकता बताई गई है। लाइट के वायर लटक रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.