अहमदाबाद में गेंदबाजों या बल्लेबाजों में से किसकी बोलेगी तूती? पढे़ं पिच रिपोर्ट

Updated on 29-03-2025 02:28 PM
अहमदाबाद: कप्तान हार्दिक पंड्या एक मैच के प्रतिबंध के बाद शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वापसी होगी। उनकी वापसी मुंबई इंडियंस की टीम को जरूरी संतुलन प्रदान करेगी। दोनों टीमें मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस आईपीएल सत्र के शुरुआती मैच में हारने के अपने लंबे समय से चले आ रहे मिथक को नहीं तोड़ सकी।दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाला मैच को 11 रन से गंवा दिया। ऐसे में दोनों टीमें किसी भी कीमत पर इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी और आईपीएल 2025 में अपने पहले दो अंक हासिल करना चाहेंगी। आइये ऐसे में आपको बताते हैं कि इस रोमांचक मैच में पिच का मिजाज कैसा रह सकता है।
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होती है। बल्लेबाजों को यहां काफी मदद मिलती है। गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है। हालांकि, यहां गेंद बल्ले पर अच्छे तरीके से आती है जिसका बल्लेबाज जमकर फायदा उठाते हैं और चौके-छक्के की बारिश करते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम हाई स्कोरिंग मैच के लिए जाना जाता है, जोकि हमने यहां पर हुए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पिछले मैच में भी देखा। पंजाब ने गुजरात को 244 रन का टारगेट दिया था। इसके जवाब में गुजरात ने भी 232 रन बना दिए थे। गुजरात और मुंबई का मैच भी हाई स्कोरिंग हो सकता है।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम आईपीएल रिकॉर्ड्स

इस मैदान पर अब तक आईपीएल में कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 16 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 20 मुकाबले जीते हैं। यहां पर टीमों को चेज करना रास आता है। पहली पारी का एवरेज स्कोर 160 से 170 के बीच रहता है। इस मैदान पर सर्वाधिक रन एक पारी में पंजाब किंग्स ने बनाए हैं। उन्होंने 5 विकेट पर 243 रन बना डाले थे।
अहमदाबाद वेदर रिपोर्ट

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अहमदाबाद में शनिवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। हमें पूरा मैच देखने को मिलेगा, लेकिन मौसम सूखा रहने की उम्मीद है क्योंकि हवा में नमी कम रहेगी। टॉस के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह कम होता जाएगा।
गुजरात टाइटंस: जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.