कौन थे अनिल अरोड़ा? मलाइका 11 साल की थीं जब मम्मी-पापा का हुआ था तलाक, कहा था- जिंदगी में बहुत सबक मिले

Updated on 11-09-2024 01:54 PM
बॉलीवुड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में स्थित बिल्डिंग से छलांग लगा दी। अभी जांच चल रही है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया! आपको बता दें कि मलाइका के पंजाबी हिंदू पिता मर्चेंट नेवी में थे। उन्होंने मलयाली क्रिश्चिन जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। इनके दो बच्चे हुए- मलाइका और अमृता। जब मलाइका 11 साल की थीं, तब ही उनके माता-पिता का तलाक हो गया था।

रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 11 सितंबर, बुधवार सुबह करीब 9 बजे Malaika Arora के पिता Anil Arora ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने घर की छत से कूदकर जान दी। जैसे ही इस अनहोनी की खबर सामने आई, मलाइका के एक एक्स हसबैंड अरबाज खान मौके पर पहुंचे। जिस वक्त ये घटना हुई, मलाइका पुणे में थीं। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी क्यों की! बताया जा रहा है कि 10 सितंबर को ही मलाइका और अमृता दोनों ही अपने मम्मी-पापा से मिलने घर पहुंची थीं और आज ये अनहोनी हो गई तो हर कोई इस घटना से हैरान है।

मर्चेंट नेवी में थे अनिल अरोड़ा


मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली ईसाई थीं और उनके पिता Anil Arora फाजिल्का शहर के पंजाबी हिंदू थे, जो भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे।

मलाइका के पैरेंट्स का हुआ था तलाक


मलाइका ने एक बार खुलासा किया था कि जब उनके माता-पिता अलग हुए थे, तब वो सिर्फ 11 साल की थीं। उन्होंने कहा था, 'मेरा बचपन शानदार रहा, लेकिन यह आसान नहीं था। पीछे मुड़कर देखें तो मैं इसे उथल-पुथल भरा था, लेकिन मुश्किल समय आपको जरूरी सबक भी सिखाते हैं।'

तलाक से मलाइका को मिले सबक


एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि उनके माता-पिता के अलग होने से उन्हें अपनी मां को एक नए और अनोखे नजरिये से देखने का मौका मिला। हर सुबह उठकर वो सबकुछ करने का महत्व सीखा, जो पूरी तरह से इंडिपेंडेंट होने के लिए जरूरी है। जो सबक मिले, वो उनकी जिंदगी और प्रोफेशनल जर्नी का आधार है। उन्होंने कहा, 'मैं अभी भी पूरी तरह से आजाद हूं और अपनी आजादी को महत्व देती हूं और अपनी शर्तों पर जीवन जीती हूं।'

मलाइका का भी हुआ तलाक, अमृता के हैं 2 बच्चे


मालूम हो कि अनिल और जॉयस पॉलीकार्प की बेटी मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। इनका एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है। अरबाज को तलाक देने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन इनके भी ब्रेकअप की चर्चा है। दूसरी तरफ अनिल और जॉयस की दूसरी बेटी अमृता ने Shakeel Ladak से साल 2009 में शादी की। इनके दो बच्चे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.