कौन है याह्या सिनवार की बीवी समर अबू जमार, गाजा के सबसे खूंखार शख्स से शादी करके दुनिया के लिए बनी रही रहस्य

Updated on 21-10-2024 02:04 PM
यरुशलम: इजरायली सेना ने हमास नेता और 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर सबसे बड़े हमले के मास्टरमाइंड याह्या सिनवार को पिछले सप्ताह मार दिया था। सिनवार के मारे जाने के बाद इजरायल ने हमास नेता का एक पुराना वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को 7 अक्टूबर पर हमले के कुछ घंटे के पहले का बताया गया है, जिसमें सिनवार को अपने परिवार के साथ छिपते हुए दिखाया गया है। वीडियो जारी होने के साथ ही याह्या सिनवार की कभी न नजर आने वाली पत्नी समर अबू मोहमम्द जमार अब चर्चा में है।

याह्या सिनवार से 18 साल छोटी समर अबू जमार ने अपनी निजी जिंदगी को दुनिया से छिपाए रखा। क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली और विवादास्पद व्यक्तियों में एक से शादी करने बावजूद वह एक रहस्यमय महिला बनी हुई है। उसकी कोई भी तस्वीर उपलब्ध नहीं है। जिस यूनिवर्सिटी में उसने पढ़ाया था, उसकी वेबसाइट पर भी नहीं है। हालांकि, आईडीएफ के वीडियो रिलीज के बाद अब वह पूरी दुनिया के सामने आ गई है।

कौन है समर अबू जमर?


गाजा में पैदा हुई 44 साल की समर एक संपन्न फिलिस्तीनी परिवार से आती है। उसने गाजा के इस्लामिक विश्वविद्यालय से धार्मिक अध्ययन में मास्टर डिग्री हासिल की। उसने 2011 में अपनी शादी तक यूनिवर्सिटी में पढ़ाया भी था। साल 2011 में कैदियों की अदला-बदली में इजरायली जेल से रिहा होने के बाद याह्या सिनवार ने उससे शादी की थी। शादी के समय कमर की उम्र 31 साल थी, जो फिलिस्तीन समाज के हिसाब से ज्यादा थी। गाजा में महिलाओं की शादी औसतन 20 साल में हो जाती है।

समर को एक कट्टर धार्मिक नियमों का पालन करने वाली महिला के रूप में बताया जाता है। वह हमेशा नकाब पहनती है, जिसमें केवल उसकी आंखें खुली रहती हैं। उनका परिवार एक विख्यात फिलिस्तीनी कबीले का हिस्सा है, जो हमास का कट्टर समर्थक है। इस कबीले के सभी सदस्य हमास में शामिल हो गए हैं। इनमें से कुछ नुखबा यूनिट में शामिल रहे हैं, जिसने इजरायली ठिकानों पर हमले किए हैं।


32000 डॉलर का बिर्किनी बैग


इजरायली सेना ने हमास नेता का जो वीडियो जारी किया है, उसमें समर अबू जमर को 32000 डॉलर (करीब 26.90 लाख रुपये) के हर्मीस बिर्किन हैंडबैग के साथ टनल में जाते देखा गया है। समर के इस महंगे ब्रांडेड बैग ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी। कई लोगों ने हमास नेताओं की महंगी लाइफ स्टाइल की आलोचना की। खासतौर पर जब उनके चलाए सशस्त्र आंदोलन के चलते आम गाजावासी मुश्किल भरी जिंदगी जी रहे हैं।

अब कहां है सिनवार की पत्नी?


बीते 16 अक्टूबर को इजरायली सेना के ऑपरेशन में याह्या सिनवार की मौत के बाद समर का कुछ पता नहीं है। संभावना है कि वह अपने और अपने बच्चों की सुरक्षा के डर से संभवतः इजरायली सेना और हमास के आंतरिक प्रतिद्वंद्वियों से छिपकर जिंदगी जारी रखेगी। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कतर भाग सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.