कौन है RCB की टीम का असली मालिक? विजय माल्या के बाद इनके हाथ में है विराट कोहली की टीम की चाबी
Updated on
10-06-2025 02:45 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। 18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी की टीम ने आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद आरसीबी के मालिक कौन हैं, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता था। कभी विजय माल्या ने इस टीम को अपने हाथों से बनाया था। लेकिन अब टीम का मालिकाना हक और नेतृत्व बदल गया है। फिलहाल, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) आरसीबी की मालिक है। यूएसएल, ब्रिटिश कंपनी डियाजियो की सहायक कंपनी है। इसका मतलब है कि आरसीबी का प्रबंधन यूएसएल करती है, लेकिन असली नियंत्रण डियाजियो के पास है।विजय माल्या ने की थी शुरुआत
आरसीबी की शुरुआत विजय माल्या ने की थी। उस समय वह यूनाइटेड स्पिरिट्स के मालिक थे। उन्होंने 476 करोड़ रुपये में आरसीबी को खरीदा था। उस समय आरसीबी दूसरी सबसे महंगी टीम थी। मालिक होने के नाते, माल्या के UB ग्रुप ने आरसीबी को खूब स्पॉन्सर किया। रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल्स नंबर 1 जैसे ब्रांड आरसीबी के साथ जुड़े थे। टीम का नाम 'रॉयल चैलेंजर्स' भी रॉयल चैलेंज व्हिस्की ब्रांड से लिया गया था। किंगफिशर भी स्पॉन्सर के तौर पर टीम से जुड़ी थी।