797 करोड़ का वारिस कौन? कहानी में एक नहीं 3 जॉली, अक्षय संग स्‍टार्स की फौज, हंसी का ओवरडोज

Updated on 27-05-2025 02:35 PM
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक सितारों की फौज से भरी ये फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 3 मिनट 53 सेकेंड के इस वीडियो में कॉमेडी से लेकर सस्पेंस तक, फुल एंटरटेनमेंट का पैकेज मिलेगा।

Housefull 5 के ट्रेलर की शुरु 69 बिलियन पाउंड्स के मालिक रंजीत दोबरिया का परिचय कराने और समंदर में तैर रही एक बड़ी सी शिप से होती है। रंजीत ने अपने 100वें बर्थडे पर पानी के यॉट को पार्टी का स्पॉट बना दिया, ताकि वो अपनी बिल अनाउंस कर सकें। इसके बाद वेटरन एक्टर रंजीत की झलक दिखती है, वो भी स्क्रीन पर। वो बताते हैं कि उनकी संपत्ति की असली हकदार उनकी अपनी औलाद है, जिसका नाम है जॉली। लेकिन बात ये है कि रितेश देशमुख भी जॉली हैं, अभिषेक बच्चन भी जॉली हैं और अक्षय कुमार भी जॉली हैं। अब इनमें से कौन 797 करोड़ का वारिस होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

देखिए 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर

19 सितारों वाली फिल्म अब तक की सबसे ग्लैमरस कॉमेडी है। कॉमेडी के बादशाह अक्षय कुमार इस फिल्म की अगुआई कर रहे हैं। उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कई नए चेहरे भी हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है।

'हाउसफुल 5' की रिलीज डेट

फुल एंटरटेनमेंट से भरी ये फिल्म अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। ये 6 जून 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म का बजट 375 करोड़ रुपये है।

दो अलग-अलग होंगे क्लाइमैक्स

फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, 'मैं पिछले 30 सालों से 'हाउसफुल 5' की कहानी और दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के बारे में सोच रहा था। मैं हमेशा से एक थ्रिलर बनाना चाहता था और यह विचार मुझे आखिरकार 3-4 साल पहले आया, जब मैंने 'हाउसफुल 4' लिखना खत्म किया। मैंने कहानी और स्क्रिप्ट खुद लिखी और यह वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है। इस मूवी की जो बात अनोखी बनाती है, वो ये है कि अलग-अलग शो में अलग-अलग किलर और क्लाइमैक्स होंगे। कल्पना करें कि 3 बजे के शो का एक अंत हो और 6 बजे के शो का दूसरा। यह सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में हो रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.