कौन है पाकिस्तानी डॉक्टर आफिया सिद्दीकी जिसे छुड़ाने के लिए बाइडन से गुहार लगा रहे शहबाज शरीफ, 86 साल की मिली है सजा

Updated on 19-10-2024 03:12 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से अमेरिकी जेल में बंद पाकिस्तानी न्यूरोसाइंटिस्ट डॉ आफिया सिद्दीकी को माफ करने और रिहा करने की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को लिखे पत्र में शहबाज शरीफ ने कहा कि आफिया सिद्दीकी को अमेरिकी न्यायालय ने 86 साल की जेल की सजा सुनाई है। शहबाज ने अपनी अपील में बाइडन से अनुरोध किया है कि वे अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हुए आफिया को माफी दें और मानवीय आधार पर उनकी रिहाई का आदेश दें।

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों पर हमले की आरोपी 52 साल की आफिया सिद्दीकी 16 साल से अमेरिकी जेल में बंद है। शहबाज शरीफ ने जेल में रहने के दौरान आफिया सिद्दीकी की मानसिक और शारीरिक सेहत के बारे में चिंता जाहिर की और कहा कि कई पाकिस्तानी अधिकारियों ने काउंसलर एक्सेस के आधार पर सिद्दीकी से मुलाकात की है।

मानवीय आधार पर रिहाई की अपील


बाइडन से मानवीय आधार पर सिद्दीकी को रिहा करने की गुहार लगाते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने उन्हें पाकिस्तान का सच्चा दोस्त भी बता डाला। शहबाज शरीफ ने लिखा, मैंने हमेशा आपको पाकिस्तान का सच्चा दोस्त माना है, जो हमारे लोगों के लिए गर्मजोशी और सच्ची चिंता दिखाते हैं।'

कौन हैं आफिया सिद्दीकी?


पाकिस्तान के कराची में पैदा हुई आफिया सिद्दीकी 1990 में पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थी। उन्होंने वहां प्रतिष्ठित मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और ब्रांडेस यूनिवर्सिटी डिग्री हासिल की। न्यूरोसाइंस से पीएचडी करने वाली आफिया सिद्दीकी अलकायदा के लिए काम करने लगी। 9/11 के हमले के बाद वह अमेरिकी जांच एजेंसियों के निशाने पर आईं। एफबीआई ने 2004 में उन्हें आतंकियों की सूची में शामिल किया और अलकायदा का ऑपरेटिव बताया। इस सूची में आने वाली वह पहली महिला थीं।

अमेरिकी अधिकारियों पर हमला


साल 2008 में आफिया सिद्दीकी को अफगानिस्तान में अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। इसके बाद पूछताछ के लिए अमेरिकी अधिकारियों को सौंप दिया गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, आफिया ने एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी की राइफल छीनकर पूछताछ करने वाली अमेरिकी टीम के सदस्यों पर गोलियां चला दीं। कहा जाता है कि अमेरिकी अधिकारियों ने उन्हें अवैध रूप से बगराम जेल में रखा था, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार किया था।

2010 में उसे अमेरिका के बाहर अमेरिकी नागरिकों की हत्या करने के प्रयास सहित कई आरोपों में दोषी ठहराया गया था। अपनी सजा की सुनवाई के दौरान उसने बेतुके बयान दिए। उसने विश्व शांति का संदेश दिया और जज को माफ भी कर दिया। आफिया ने उस दलील का विरोध किया, जिसमें उसके वकीलों ने मानसिक सेहत के आधार पर माफी की मांग की थी। आफिया ने कहा, टमैं पागल नहीं हूं। मैं इससे सहमत नहीं हूं।' कोर्ट ने आफिया को 86 साल की सजा सुनाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.