बद्रीनाथ हाईवे पर मलबा हटाते समय मजदूरों की ओर गिरा पहाड़ से पत्थर, देखिए रोंगटे खड़ा देने वाला वीडियो
Updated on
11-07-2024 05:09 PM
देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे से मलबा हटा रहे मजदूरों की जान पर उस समय बन आई, जब पहाड़ से एक बड़ा पत्थर अचानक आ गिरा। मलबा हटाते समय मजदूरों के पीछे बड़ा पत्थर गिरता दिखाई दिया, तो वहां मौजूद लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। बद्रीनाथ हाईवे लगभग 48 घंटे से बंद है। बोल्डर और भारी मात्रा में मलबा आने के कारण पैदल आवाज ही भी मुश्किल हो रही है। हालत यह हो गए हैं कि चमोली में मतदान के लिए गई हुई पोलिंग पार्टियों को भी हेलीकाप्टर द्वारा एयरलिफ्ट किया गया।
तीन हजार यात्री फंसे हुए हैं
बद्रीनाथ हाईवे नहीं खुलने के कारण यात्रियों ने दूसरे दिन भी वाहनों में और आसपास के होटल में रात गुजारी। गुरुवार को तीसरे दिन जब हाईवे को खोलने का काम चल रहा था, तो अचानक बड़े-बड़े बोल्डर आ गिरे। जोशीमठ चुंगीधार के पास चट्टान टूटने से मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया था। मंगलवार को हाईवे बंद होने के बाद बुधवार को भी हालत नहीं सुधरे। जिस कारण जोशीमठ और पीपलकोटी की ओर लगभग 3000 तीर्थ यात्री फंसे रहे। गुरुवार सुबह तक हाईवे खुलने की उम्मीद थी, लेकिन मलबा हटाने के दौरान हुई इस घटना ने मजदूरों को भी दहशत में डाल दिया है।
रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो
मलबा हटाने के काम का वीडियो बनाते लोग भी उसे समय दहशत में आ गए, जब उन्होंने भागते हुए मजदूरों के पीछे बड़ा पत्थर गिरते हुए देखा। रोंगटे खड़े कर देने वाला यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। बद्रीनाथ हाइवे पर मलबा हटाने के दौरान बोल्डर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। विशेषज्ञों के अनुसार बीते दिनों हुई बारिश से चट्टानें कमजोर पड़ गई है।
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…