War 2 का ट्रेलर आया तो Tiger Shroff हुए ट्रेंड, फैंस बोले- खाल‍िद रहमानी के बिना... अयान मुखर्जी की हुई तारीफ

Updated on 25-07-2025 12:59 PM
6 साल पहले जब सिद्धार्थ आनंद ने यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में 'वॉर' फिल्म बनाई थी तो ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ को चुना था। फिल्म में टाइगर डबल रोल में थे। वो कबीर (ऋतिक) के शिष्य कैप्टन खालिद रहमानी बने थे और प्लास्टिक सर्जरी के बाद कैप्टन सौरभ पाटिल का रोल भी निभाया था। आज 25 जुलाई को 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया तो एक सीन में खालिद की फोटो भर नजर आई, जिसे कबीर निहार रहे थे। ये मोमेंट फैंस के दिलों पिघला गया। अब ट्विटर पर #TigerShroff ट्रेंड हो रहा है।

'वॉर 2' का डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले उन्होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र 2' बनाई थी, जो सुपर डूपर हिट रही थी। खैर। 'वॉर 2' में इस बार ऋतिक के सामने साउथ स्टार जूनियर एनटीआर को लाया गया है। हीरोइन भी वाणी कपूर नहीं हैं। उनकी जगह कियारा आडवाणी ने ली है।

'वॉर 2' में टाइगर को मिस कर रहे हैं फैंस

'वॉर 2' के ट्रेलर के बाद X पर टाइगर श्रॉफ ट्रेंड हो रहे हैं। फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि उनके बिना फिल्म अधूरी है तो किसी को कबीर के साथ खालिद की जोड़ी ही बेस्ट लग रही है। किसी ने टाइगर की तुलना जूनियर एनटीआर से की। वहीं, कुछ डायरेक्टर अयान मुखर्जी की तारीफ भी कर रहे हैं, क्योंकि वो खालिद को भूले नहीं और ट्रेलर में उन्हें जगह दी

14 अगस्त को 3 भाषाओं में रिलीज होगी 'वॉर 2'

बात करें 'वॉर 2' की तो इसमें आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी होंगे। फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.