कटरीना कैफ के फैन ने सेल्फी लेने की कोशिश की तो पति विक्की कौशल ने ऐसे किया बचाव, बीवी का हाथ थामकर चलते बने
Updated on
21-02-2025 01:08 PM
एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ मुंबई में अपने घर से डेट नाइट के लिए निकले। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों की कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं। एक क्लिप में, विक्की और कटरीना कैफ अपनी कारों से उतरते हुए एक बिल्डिंग के अंदर जाते हैं। दोनों ने कैजुअल कपड़े पहने हुए थे। कटरीना ने काले रंग की स्वेटशर्ट, मैचिंग पैंट, जूते और एक टोपी पहनी हुई थी। विक्की भूरे रंग की शर्ट, काली पैंट और एक टोपी में दिखाई दिए।एक वीडियो में दोनों को वेन्यू से बाहर निकलते हुए देखा गया। विक्की कटरीना के सामने खड़े थे, जबकि एक फैन उनकी फोटो क्लिक करने की कोशिश कर रहा था। चलते समय उन्होंने एक-दूसरे का हाथ भी पकड़ा हुआ था। कटरीना ने भी पीछे मुड़कर एक किसी का शुक्रिया अदा किया। विक्की ने कटरीना को कार तक पहुंचाया और फिर खुद गाड़ी में बैठ गए।