दहेज में 20 लाख नहीं मिले तो शादी के एक वर्ष बाद पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक

Updated on 01-08-2024 12:36 PM
भोपाल। दहेज में 20 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर शौहर ने पहले तो पत्नी को घर से निकाल दिया। उसके बाद फोन पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता समाप्त होने की बात कह दी। शादी के एक साल बाद हुई इस घटना से स्तब्ध रह गए महिला के स्वजन ने दामाद को समझाने की काफी कोशिश की।

बात नहीं बनने पर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दहेज एक्ट एवं मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह है मामला

महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि शाहजहांनाबाद क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि एक जनवरी 2023 को उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से अशोका गार्डन स्थित वर्धमान ग्रीन पार्क कालोनी में रहने वाले फैजल कुरैशी के साथ हुई थी। निजी काम करने वाले फैजल और उसके परिवार का बर्ताव उसके प्रति अक्टूबर 2023 तक तो ठीक-ठाक रहा। उसके बाद शौहर उससे दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर परेशान करने लगा।

फोन पर कहा तलाक, भिजवाए कागजात

शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना काफी बढ़ने पर वह अक्टूबर माह में अपनी बहन के घर रहने चली गई। 28 फरवरी 2024 को वह मायके में थी, तभी फैजल ने फोन कर उससे तीन बार तलाक बोलने के बाद रिश्ता खत्म होने की बात कहकर फोन काट दिया। 11 मार्च 2024 को फैजल ने कजियात में तैयार किए एक तरफा तलाक के कागज उसके मायके के पते पर पहुंचा दिए।
स्वजन के काफी समझाने के बाद भी फैजल नहीं माना तो न्याय पाने के लिए उसे शिकायत करना पड़ी। शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को आरोपित फेजल के खिलाफ तीन तलाक (मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम), दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.