दलीप ट्रॉफी में नहीं मिला मौका तो इंग्लैंड जाकर मचाई तबाही, पंजा खोलकर चहल ने काटा बवाल

Updated on 11-09-2024 05:06 PM
नई दिल्ली: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने डर्बीशायर के खिलाफ पांच विकेट लेते हुए अपनी टीम नॉर्थम्पटनशायर के लिए कमाल कर दिया। भारत के लिए 152 अंतर्राष्ट्रीय विकेट लेने वाले चहल ने 45 रन देकर पांच शिकार किए। चहल के प्रथम श्रेणी करियर का ये सिर्फ तीसरा पांच विकेट हॉल था। साथ ही साथ इस भारतीय लेग स्पिनर ने प्रथम श्रेणी में 100 विकेट भी हासिल कर लिए। चहल के इस प्रदर्शन की बदौलत नॉर्थम्पटनशायर ने डर्बीशायर के आखिरी 6 विकेट केवल 15 रन पर झटके।

स्पिन के लिए मददगार पिच पर चहल ने ज्यादातर ऑफ स्पिनर रॉब कियो के साथ गेंदबाजी की। कियो ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बल्ले से भी कियो ने अब तक अहम 46* रन बना लिए हैं और क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक नॉर्थम्पटनशायर को 232 रन की बढ़त हासिल हो गई है जबकि पांच विकेट शेष हैं।

युजी चहल ने 5 ओवर में ही ले लिए 5 विकेट

चहल की गेंदबाजी कितनी घातक थी इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने पांच ओवर के स्पेल में ही सभी पांच शिकार किए। चहल ने पारी के 52वें ओवर में ऐन्यूरिन डॉनल्ड के तौर पर अपना पहला शिकार किया, इसके बाद पारी के 56वें ओवर में उन्होंने दो विकेट झटके।

62वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर चहल ने दो और विकेट लेते हुए अपना पंजा खोला और साथ ही साथ डर्बीशायर की पहली पारी 165 रन पर समेट दी। चहल जब दूसरी पारी में गेंदबाजी आक्रमण पर आएंगे तो वह हैट्रिक पर होंगे क्योंकि पिछली दो गेंदों पर उनके नाम लगातार दो विकेट हैं।

पृथ्वी शॉ का बल्ला रहा खामोश

इस मैच में एक और भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ भी खेल रहे हैं। चहल के हमवतन शॉ काउंटी में भी उनके साथ ही हैं। यानी दोनों ही नॉर्थम्पटनशायर का हिस्सा है। हालांकि चहल की तरह शॉ का प्रदर्शन खास नहीं रहा। इस मैच की पहली पारी में शॉ ने मैच की पहली गेंद पर चौके से खाता खोला था लेकिन फिर अगली गेंद पर ही आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी शॉ महज 2 रन बनाकर हैरी मूर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.