अमिताभ सांसद के टैग के साथ इंडस्ट्री में लौटे तो तेवर बदल गए थे... जब कादर खान ने कहा- वो नजरें चुराने लगे

Updated on 22-10-2025 02:40 PM
कादर खान तब केवल एक साल के थे जब अपने माता-पिता के साथ वो अफगानिस्तान से भारत आ गए थे। कादर खान ने सिनेमा की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई और वो रातोंरात मशहूर हो गए। उनके एक प्ले से इम्प्रेस होकर दिलीप कुमार ने उन्हें अपनी दो फिल्मों में कास्ट कर लिया और यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई।

ऐसा नहीं कि वो केवल एक्टिंग में ही माहिर थे बल्कि उन्होंने स्क्रिप्ट राइटिंग की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई। कादर खान ने 1970 में इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की। इसी के साथ देखते ही देखते उनका अमिताभ बच्चन के साथ एक अच्छा बॉन्ड बन गया। दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया, जिसमें कादर ने एक राइटर के अलावा को-स्टार के तौर पर भी अपना योगदान दिया।

करीब दो दशकों तक कादर खान और अमिताभ का रहा साथ

कादर खान और अमिताभ का ये साथ करीब दो दशकों तक चला जो 'बेनाम' (1974) से लेकर 'हम' (1991) तक नजर आया। इसके बाद शुरू हुआ बदलाव का दौर। कहते हैं कि अमिताभ बच्चन के व्यवहार में बदलाव ने उनके बीच दरारें पैदा नहीं कर दीं। कादर खान, आज अगर हमारे बीच होते तो वो अपना 88वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते।

बोले- अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार की हर बात की नकल की

एक शो 'दिल ने फिर याद किया' पर अक बार बातें करते हुए कादर खान ने बिग बी से अपनी दोस्ती और इसके टूटने की कहानी सुनाई। अपनी बॉन्डिंग की शुरुआत उन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ से की। उन्होंने कहा था, 'अमिताभ बच्चन ने दिलीप कुमार की हर बात की नकल की, लेकिन उनकी कद-काठी भी शानदार थी और आवाज भी दमदार थी। उनकी आवाज ही उन्हें ऊपर रखती थी लेकिन वे दिलीप कुमार के स्कूल से ताल्लुक रखते हैं।'

राजीव गांधी ने अमिताभ को राजनीति में आने का न्योता दि

इसके बाद कादर खान ने उस पल के बारे में खुलकर बात की जब उनके रिश्ते में बदलाव आना शुरू हुआ। उन्होंने इस कहानी को सुनाते हुए कहा, 'इंदिरा गांधी की मौत के बाद, उनके बेटे राजीव गांधी ने अमिताभ को राजनीति में आने का न्योता दिया। उन्होंने स्वीकार किया, चुनाव लड़े और सांसद बने। जब वो सांसद के टैग के साथ फिल्म इंडस्ट्री में लौटे तो उनका व्यवहार बदल चुका था।'

'प्लीज उन्हें कभी नाम से मत बुलाना, उन्हें सर ही कहना'

उन्होंने एक वाकिया याद करते हुए बताया, 'एक दिन एक प्रड्यूसर ने मुझसे पूछा कि क्या आप सर से मिले थे? मैं उलझन में था और पूछा- कौन सर? उन्होंने चौंकते हुए जवाब दिया- आपके दोस्त, अमिताभ बच्चन। मैंने कहा- मैं उन्हें सर क्यों कहूंगा? मैंने उन्हें हमेशा अमित कहकर ही बुलाया है।' प्रड्यूसर दंग रह गए और उन्होंने मेरी ओर इशारा करते हुए कहा, 'प्लीज उन्हें कभी नाम से मत बुलाना, उन्हें सर ही कहना।'

'वह आदमी बस मुझसे बचने लगा'

कादर ने मुस्कुराते हुए आगे कहा था, 'उस घटना के बाद, हमारे रास्ते अलग हो गए। वह 'सर जी बन गए और मैं कादर जी रहा। मेरा दिल मुझे अचानक एक दोस्त को सर कहने की इजाजत नहीं दे सकता था। वह आदमी बस मुझसे बचने लगा क्योंकि मैं इस टाइटल के साथ नहीं पुकारता था। इससे मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैंने अन्य फिल्म प्रोजेक्ट भी सिर्फ इसलिए छोड़ दिए थे क्योंकि वह चाहता था कि मैं उसकी फिल्म पर काम करूं। उसका बदला हुआ व्यवहार मुझे अच्छा नहीं लगा और हमारा रिश्ता वहीं खत्म हो गया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.