अमिताभ बच्चन की यूजर ने पकड़ी गलती तो तुरंत डिलीट की तस्वीर, देर रात लिखा- तो का कर लेबो भइया, हम गांव के हैं

Updated on 07-11-2025 12:44 PM
अमिताभ बच्चन ट्विटर और ब्लॉग पर खूब एक्टिव रहते हैं और देर रात भी पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही उन्होंने AI जेनरेटेड एक तस्वीर पोस्ट कर दी थी। एक यूजर ने जब उसमें गलती बताई, तो बिग बी ने उसे तुरंत डिलीट कर दिया था। अब अमिताभ बच्चन ने उस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वह गांव से आते हैं और गलती करना मानवीय प्रवृत्ति है। अमिताभ ने साथ में एक हाथ जोड़े हुए एक तस्वीर भी शेयर की है, जो माफी मांगने के अंदाज में है।

अमिताभ ने लिखा- नहीं हो सकता तो, हाथ-पांव दोनों जोड़ देते हैं

83 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने तस्वीर डिलीट करने के बाद अपने ब्लॉग पर लिखा, 'कुछ चीजें गलत हो जाती हैं और कुछ सही। सही सही, तो गलत गलत। तो का कर लेबो भइया, हम गांव के हैं, छोटे मनयी। जितना हो सकता है, कर देते हैं, नहीं हो सकता तो, हाथ-पांव दोनों जोड़ देते हैं।' साथ में अमिताभ ने माफी मांगने के अंदाज में अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने फिर किया ट्वीट, यूजर्स ने किए कमेंट

इसके बाद अमिताभ ने 6 नवंबर को देर रात 12.47 बजे एक ट्वीट भी किया, जिसकी चर्चा हो रही है। उन्होंने लिखा, 'बोल दिया, कर दिया।' यह ट्वीट उन्होंने ठीक उसी वक्त किया, जब ब्लॉग पर गलती स्वीकारते हुए पोस्ट लिखा। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर काफी कमेंट्स आ रहे हैं और यूजर्स मजे ले रहे हैं।

एक बोला- उम्र का लिहाज कर लीजिए बच्चन जी

एक यूजर ने लिखा है, 'बोल दिया- जया से तलाक, कर दिया- रेखा से शादी।' एक और ने लिखा, 'किसको आज आई लव यू बोल दिया? किसको आज बेघर कर दिया?' एक का कमेंट है, 'पिताजी करते शायरी और बेटे करते आवारगी।' एक ने लिखा, 'जरा उम्र का लिहाज कर लीजिए बच्चन जी।'

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में, और पिछली फिल्म

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन पिछली बार टीजे ज्ञानवेल की फिल्म 'वेट्टाइयां' में नजर आए थे। इसमें रजनीकांत, फाहद फासिल, राणा दग्गुबाती और मंजू वारियर भी थीं। यह अमिताभ बच्चन की डेब्यू तमिल फिल्म थी, जो 2024 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से अमिताभ ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, ऐसी चर्चा है कि वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'कल्कि 2898 AD 2' का भी हिस्सा हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.