पिंक बॉल टेस्ट में क्या होगी प्लेइंग XI, रोहित शर्मा के आने से कौन बाहर, क्या अश्विन-जड्डू को मिलेगा मौका
Updated on
05-12-2024 04:38 PM
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट को भारत ने 295 रन से जीतकर शानदार आगाज किया था। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पिंक बॉल से होने वाले इस डे-नाइट टेस्ट के लिए भारतीय टीम जी-तोड़ मेहनत कर रही है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बनने के बाद टीम के साथ जुड़ चुके हैं। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तय है।
क्या रोहित शर्मा करेंगे पारी की शुरुआत? पर्थ टेस्ट में दूसरी पारी के दौरान केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने 205 रन की ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। जायसवाल ने शतक लगाया जबकि राहुल 77 रन बनाने में सफल रहे। रोहित के खेलने के बावजूद इस जोड़ी ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ भारत के दौरे के मैच के दौरान ओपनिंग की, जिससे संकेत मिलता है कि टीम प्रबंधन एडिलेड में यही सलामी जोड़ी दोहराएगा। रोहित शर्मा के इस साल टेस्ट में मामूली प्रदर्शन को देखते हुए वह चौथे या पांचवें नंबर पर आ सकते हैं। किसे बाहर किया जाएगा? दूसरे टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल की जगह रोहित शर्मा और शुभमन गिल को लाइनअप में शामिल किए जाने की संभावना है। शुभमन गिल तीसरे नंबर पर, विराट चौथे और ऋषभ पंत छठे नंबर पर आ सकते हैं। ध्रुव जुरेल को ऐसे में फिर सातवें नंबर पर आना पड़ सकता है। पर्थ में भारत के लिए ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और पेसर हर्षित राणा ने अपने टेस्ट डेब्यू किया था। अगले मैच में भी दोनों की जगह लगभग तय है। क्या अश्विन या जडेजा की वापसी होगी? भारत ने पहले मैच में दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर को खिलाया था। अश्विन के नाम 530 से ज्यादा विकेट है, रविंद्र जडेजा के नाम 300 से ज्यादा टेस्ट विकेट है। इसके बावजूद सुंदर पर दांव लगाना बताता है कि भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है। अश्विन ने प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ टूर मैच में हिस्सा नहीं लिया, जिससे संकेत मिलता है कि वह शुरुआती 11 में जगह पाने की दौड़ में नहीं होंगे। पिंक बॉल टेस्ट में भारत जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और मोहम्मद सिराज के रूप में चार पेसर्स ही उतारेगा, ऐसे में दोनों दिग्गजों को फिर बाहर बैठना पड़ सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…