बांग्लादेश को 'तबाह' करने के लिए दूसरे दिन क्या होगा रोहित सेना का प्लान? समझें

Updated on 20-09-2024 11:58 AM
चेन्नई: 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेपॉक स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। पहले दिन टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने कमाल किया। 144 पर 6 विकेट भारत के गिर गए थे। लेकिन जब दिन खत्म हुआ तो टीम का स्कोर 6 विकेट पर 339 रन था। अश्विन 102 तो जडेजा 86 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। खेल के दूसरे दिन भारत का बांग्लादेश को पूरी तरह से तबाह करने के लिए क्या प्लान होगा? आइये आपको 3 पॉइंट में समझाते हैं।

पहले दिन भारत ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए थे। अब जब दूसरे दिन का खेल शुरू होगा तो भारत अपनी पारी घोषित करने या ऑल आउट होने से पहले कम से कम 150 या 200 रन बनाना चाहेगा, जिससे उनके पास 500 या उससे अधिक रन स्कोरबोर्ड पर हो।

भारतीय टीम जब बॉलिंग करने आएगी तो वो चाहेगी बांग्लादेश को जल्द से जल्द आउट कर मैच पर अपना पूरी तरह से कब्जा कर ले। तेज गेंदबाजों को इस पिच से मदद मिली है, जो हमें खेल के पहले दिन देखने को मिला है। तो ऐसे में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप की तिकड़ी कारगर साबित हो सकती है।

बांग्लादेश को जल्द से जल्द आउट करने के बाद भारत चाहेगा कि फिरसे बल्लेबाजी कर या तो वह उनके सामने स्कोरबोर्ड पर बड़ा टारगेट लगा दें। या फिर अगर बांग्लादेश फॉलो ऑन के स्कोर बनाने से पहले ही ऑल आउट हो जाता है तो उन्हें फॉलो ऑन के लिए बुलाए और एक पारी से मैच हराने की कोशिश करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.