ट्रंप का गोल्ड कार्ड वीजा क्या है जो अमेरिका में रहने की देता है गारंटी, जानें कैसे और किसे मिलेगा, फीस से लेकर सबकुछ
Updated on
20-09-2025 12:51 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो शुक्रवार को गोल्ड कार्ड वीजा प्रोग्राम के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इस वीजा कार्यक्रम के तहत व्यक्तियों के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर और व्यवसायों के लिए 20 लाख डॉलर शुल्क निर्धारित किया गया है। ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि हमें लगता है कि यह बहुत सफल होगा। इससे अरबों डॉलर की राशि जुटाई जाएगी, जिससे करों में कमी आएगी, कर्ज चुकाया जा सकेगा और दूसरे अच्छे काम किए जा सकेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि यह कार्यक्रम उस व्यवस्था को सुधारने में मदद करेगा जो उनके अनुसार दशकों से टूटी हुई थी। इसके साथ ही 50 लाख डॉलर का प्लेटिनम कार्ड भी जारी किया है।
ट्रंप ने कहा, बहुत लंबे समय से लाखों अवैध विदेशी हमारे देश में आ रहे हैं। हमारा इमिग्रेशन सिस्टम चरमरा गया है। अब समय आ गया है कि अमेरिकी लोग और अमेरिकी करदाता हमारे कानूनी इमिग्रेशन सिस्टम से लाभ पाएं।' अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि गोल्ड कार्ड योजना के तहत अमेरिका केवल शीर्ष स्तर के असाधारण लोगों को ही अमेरिका आने की अनुमति देगा, जो अमेरिकी लोगों के लिए व्यवसाय और रोजगार पैदा कर सकें।
क्या है ट्रंप का गोल्ड कार्ड?
गोल्ड कार्ड में जांच के बाद नागरिकता पाने का एक संभावित रास्ता भी शामिल है। गोल्ड कार्ड के लिए व्यक्ति को अपना आवेदन पत्र 10 लाख डॉलर के शुल्क के साथ जमा करना होगा, जो नॉन रिफंडेबल होगा। अमेरिका नागरिकता और आव्रजन सेवा संभावित कार्ड धारक की पृष्ठभूमि की जांच के बाद उसे सुविधा प्रदान करेंगी। एक बार आवेदन स्वीकृत हो जाने पर ट्रंप गोल्ड कार्ड सभी 50 राज्यों और क्षेत्रों में उपयोग के लिए उपलब्ध होगा।
ट्रंप प्लेटिनटम कार्ड
राष्ट्रपति ने ट्रंप ने 50 लाख डॉलर की कीमत वाला प्लेटिनम कार्ड भी जारी किया है। यह विदेशों को विदेशी आय पर कर चुकाए बिना अमेरिका में 270 दिन तक रहने की अनुमति देता है। अभी इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन व्यक्ति को पंजीकरण करके प्रतीक्षा सूची में अपना स्थान सुरक्षित करना होगा। उसे एक प्रोसेसिंग फीस देनी होगी और होमलैंड सुरक्षा विभाग की जांच का इंतजार करना होगा।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…