हमास की कैद में रहे एकमात्र हिन्दू नेपाल के विपिन जोशी के साथ क्या हुआ? जान पर खेलकर फेंका था आतंकियों का ग्रेनेड
Updated on
14-10-2025 12:53 PM
तेल अवीव/काठमांडू: गाजा में इजरायल के साथ शांति समझौते के बाद हमास ने सभी बंधकों को रिहा कर दिया है। लेकिन रिहा हुए बंधकों में विपिन जोशी कहीं नहीं थी। बेटे को रिहा हुए बंधकों में नहीं देखकर नेपाल के रहने वाले उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिछले दो सालों से वो उम्मीद लगाकर बैठे थे कि एक ना एक दिन उनका बेटा वापस घर आ जाएगा, लेकिन अब हमास ने विपिन जोशी की मौत की बात करते हुए उनका शव सौंपने की बात कही है। बीबीसी और अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, विपिन जोशी का शव आज हमास, इजरायल को सौंपेगा। उसके बाद उनके शव को नेपाल लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
हैरानी की बात ये है कि पिछले महीने ही हमास ने इजरायली बंधकों की जो तस्वीरें जारी की थी, उनमें विपिन जोशी की तस्वीर भी थी। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि अगर वो 21 सितंबर तक जिंदा थे, तो फिर अचानक उनकी मौत कैसे हो गई? आखिर हमास ने एकमात्र हिन्दू बंधक की हत्या क्यों कर दी, जिसका इजरायल-हमास युद्ध से कोई लेनादेना भी नहीं था और वो सैकड़ों किलोमीटर दूर किसी और देश नेपाल का रहने वाला था।
विपिन जोशी के साथ आखिर क्या हुआ, कोई बताएगा? आपको बता दें कि हमास ने जब 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था, तो उसमें नेपाल के 10 नागरिकों की भी हत्या कर दी गई थी। विपिन जोशी को अलुमिम किबुत्ज़ से बंधक बनाया गया था, जहां वो काम कर रहे थे। विपिन जोशी के हमास की कैद में जाने के बाद से ही नेपाल में उनके परिवार ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए कोशिशें करनी शुरू कर दी थी। अगस्त महीने में विपिन की मां पद्मा और उनकी 17 साल की बहन पुष्पास इजरायल भी गई थीं। जहां वो तेल अवीव के होस्टेज स्क्वायर पर आयोजित बंधकों को रिहा करने के लिए आयोजित की गई रैलियों में शामिल हुईं थीं। लेकिन अब जबकि उनकी मौत हो चुकी है तो कोई ये नहीं बता रहा है कि आखिर पिछले 20-25 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि विपिन जोशी की हत्या कर दी गई? हमास ने विपिन जोशी की हत्या की वजह के बारे में कुछ नहीं बताया है।
विपिन जोशी ने हमास के हमले के दिन 7 अक्टूबर 2023 को काफी बहादुरी दिखाई थी और अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए कई लोगों की जान बचाई थी। उनके साथ काम करने वाले नेपाली छात्रों के मुताबिक, जब हमास ने कृषि फॉर्म पर हमला किया था, तो विपिन ने अपने साथियों को बचाने के लिए एक ग्रेनेड उठाकर वापस फेंक दिया था। इसके बाद उन्हें हमास लड़ाके पकड़कर ले गए। हमास के कब्जे से कई वीडियो सामने आए, जिसमें एक वीडियो में विपिन को गाजा के अस्पताल में देखा गया था। जबकि एक और वीडियो, जो हमास की तरफ से जारी किया गया था, उसमें वो अपना परिचय देते नजर आ रहे थे। इन वीडियो से उम्मीद जगी थी कि वह जिंदा हैं। विपिन जोशी की मां पद्मा जोशी और बहन पुष्पा जब अगस्त में इजरायल गई थीं तो विपिन की मां ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर रोते हुए हमास से विपिन की सुरक्षित वापसी की गुजारिश भी की थी। लेकिन फिर भी हमास ने विपिन को मार डाला।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…