नेहाल वढेरा से ऐसा क्या हुआ, जो अंपायर ने क्लीन कैच पर भी पाकिस्तानी को बताया नॉट आउट, पढ़ें ICC के नियम

Updated on 17-11-2025 02:00 PM
नई दिल्ली: मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार 2025 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए एक दूसरे से बीते 15 नवंबर को दोहा में भिड़े। पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि, इस मैच में नेहाल वढेरा और नमन धीर के कैच को लेकर काफी विवाद चल रहा है। क्लीन कैच होने के बावजूद अंपायर ने पाकिस्तानी बैटर माज सदाकत को आउट नहीं दिया। यहां तक कि बल्लेबाज खुद पविलियन की ओर लौट गया था। उसके बाद बड़ी स्क्रीन पर नॉट आउट देख वो वापसी मैदान में लौटा।

दरअसल, पाकिस्तान ए की पारी का 10वां ओवर इंडिया ए की तरफ से सुयष शर्मा डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर माज सदाकत ने मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच बड़ा शॉट खेला। बाउंड्री पर नेहाल वढेरा ने पहले भागते-भागते कैच लपका। जब उनको लगा कि वह बाउंड्री पर टच हो जाएंगे तो उन्होंने पास में खड़े नमन धीर की ओर गेंद को फेंका और नमन धीर ने कैच पूरा करने में कोई गलती नहीं की। आखिर, इसके बावजूद भी अंपायर ने आउट क्यों नहीं दिया? आइये आईसीसी के नियम जानते हैं।

क्या कहते हैं आईसीसी के नियम?

कैच को 'आउट' न देने का फैसला मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) द्वारा लागू किए गए नए नियम बदलाव का शुरुआती प्रयोग हो सकता है। नियम 19.5.2 के अनुसार, अगर कोई फील्डर बाउंड्री के बाहर से हवा में कूदने के बाद गेंद को दूसरी बार छूता है तो उसे मैदान के अंदर ही उतरना (land inside the field of play) होगा। यह नियम रिले कैच एक फील्डर से दूसरे फील्डर को कैच पास करना) पर भी लागू होगा।अगर कोई फील्डर बाहर से खेल के मैदान के अंदर वापस नहीं आता और कैच पूरा हो जाता है (भले ही दूसरे खिलाड़ी ने पूरा किया हो), तो इसे चौका या छक्का माना जाएगा। इंडिया ए और पाकिस्तान ए के मैच में जब धीर ने कैच पूरा किया तो वढेरा मैदान के अंदर वापस नहीं आ पाए थे। इसलिए, थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला सुनाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.