मिशन इम्पॉसिबल 8' को क्या हो गया? लगातार गिर रही कमाई, उधर 21वें दिन Raid 2 ने फिर भरी हुंकार
Updated on
22-05-2025 02:22 PM
टॉम क्रूज की 'मिशन: इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत तो की थी। लेकिन वीकेंड बीतते ही वीकडेज में इसकी कमाई लगातार गिरती जा रही है। 5 दिन में यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भी नहीं कर सकी है। जबकि दूसरी ओर, अजय देवगन की 'रेड 2' अभी भी हुंकार भर रही है। इसने रिलीज के 21वें दिन भी करोड़ों में कारोबार किया है।
हालांकि, देशभर के सिनेमाघरों में बुधवार को 'मिशन इम्पॉसिबल 8' के शोज में दर्शकों की ज्यादा भीड़ नजर आई है। Sacnilk के मुताबिक, टॉम क्रूज की इस फिल्म के लिए 5वें दिन थिएटर्स में औसतन 13.03% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। रात के शोज में यह संख्या बढ़कर 18.28% तक पहुंची। जबकि क्राइम-ड्रामा 'रेड 2' के शोज में औसतन 12.58% सीटों पर दर्शक दिखे।
'मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' बॉक्स ऑफिस डे 5
क्रिस्टोफर मैकक्वेरी के डायरेक्शन में बनी 'मिशन इम्पॉसिबल 8' शनिवार, 17 मई 2025 को भारत में रिलीज हुई। यह दुनिया के बाकी देशों में शुक्रवार, 23 मई को रिलीज होगी। बुधवार को इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जबकि इससे पहले सोमवार और मंगलवार को 5.75 करोड़ रुपये का नेट बिजनस हुआ था। पांच दिनों में अब फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 49.75 करोड़ रुपये है।
'रेड 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 21
दूसरी ओर, राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी 'रेड 2' अब हिट से सुपरहिट होने की राह पर है। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 21 दिनों में देश में 155.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। बुधवार को 1.75 करोड़ रुपये का कोराबार हुआ है। हालांकि, कमाई में गिरावट यहां भी आई है, क्योंकि इसने एक दिन पहले मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर भी तीन हफ्ते पुरान फिल्म और मौजूदा हालात के लिहाज से 'रेड 2' बहुत ही बेहतर स्थिति में है।
शुक्रवार, 23 मई को रिलीज हो रही हैं 4 नई फिल्में
सिनेमाघरों में शुक्रवार से 'रेड 2' और 'मिशन इम्पॉसिबल 8' दोनों की जद्दोजहद बढ़ने वाली है। ऐसा इसलिए कि 23 मई को राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'भूल चूक माफ', सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की 'केसरी वीर', तुषार कपूर की 'कंपकपी' और विनय पाठक की 'चिड़िया' भी रिलीज होगी। नई रिलीज फिल्मों के कारण पहले से चली आ रही फिल्मों को कुछ शोज का नुकसान होगा। इसका सीधा असर कमाई पर पड़ेगा।
'रेड 2' और 'मिशन इम्पॉसिबल 8' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर 'रेड 2' ने 21 दिनों में करीब 208.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है। जबकि 'मिशन इम्पॉसिबल 8' ने 250 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…