वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने इस दिग्गज की याद में बांधी काली पट्टी, अचानक से आई थी बुरी खबर

Updated on 10-10-2025 04:46 PM
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार को शुरू हो गया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह मैच भारत के लिए सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, क्योंकि टीम इंडिया ने अहमदाबाद में हुआ पहला टेस्ट एक पारी और 140 रनों के बड़े अंतर से जीता था।

इस मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काली पट्टी हाथों में बांधे हुए दिखे। यह देखकर हर किसी के मन में सवाल था कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया है। बता दें कि वह अपने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बर्नार्ड जूलियन को श्रद्धांजलि देते हुए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। बर्नार्ड जूलियन का निधन इसी हफ्ते हुआ था। विंडीज क्रिकेट ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की और बताया कि जूलियन 1975 में विश्व कप विजेता टीम के सदस्य थे।

बर्नार्ड जूलियन ने वेस्टइंडीज के लिए किया था कमाल

बर्नार्ड जूलियन ने जुलाई 1973 से मार्च 1977 तक वेस्टइंडीज के लिए 24 टेस्ट और 12 वनडे मैच खेले थे। उन्होंने टेस्ट में 50 विकेट और वनडे में 18 विकेट लिए। साथ ही टेस्ट में 866 रन और वनडे में 86 रन भी बनाए थे। वह क्लाइव लॉयड की कप्तानी वाली उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थे, जिसने 1975 में पहला मेंस वनडे विश्व कप जीता था। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों द्वारा दी गई यह श्रद्धांजलि उनकी महानता को दर्शाती है।

दूसरे टेस्ट मैच का हाल

बात करें दूसरे टेस्ट मैच के बारे में तो, भारतीय कप्तान शुभमन गिल के लिए यह टॉस जीतना एक खास पल रहा। उन्होंने टेस्ट कप्तान के तौर पर अपना पहला टॉस जीता। इससे पहले वह इंग्लैंड में खेले गए पांच टेस्ट मैचों में और पिछले हफ्ते अहमदाबाद में लगातार टॉस हार रहे थे। टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी है। जहां भारतीय बल्लेबाजों ने काफी शानदार शुरुआत की है और टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.