न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं टिक पाई वेस्टइंडीज की टीम, WTC टेबल में टीम इंडिया को नुकसान हो गया

Updated on 12-12-2025 01:02 PM
वेलिंगटन: जैकब डफी की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां वेस्टइंडीज को नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। डफी ने 38 रन देकर पांच विकेट लिए। यह सीरीज में दूसरा अवसर था जबकि उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए। उनके साथी तेज गेंदबाज माइकल रे ने 45 रन देखकर तीन विकेट हासिल किए जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी में 128 रन पर ढेर कर दिया। इस तरह से न्यूजीलैंड को 56 रन का लक्ष्य मिला और उसने केवल 10 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ भारतीय टीम छठे नंबर पर है। टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीम को ही फाइनल में जगह मिलती है।

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 278 रन बनाकर 73 रन की बढ़त हासिल की थी। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। तीसरा टेस्ट 18 दिसंबर से शुरू होगा। न्यूजीलैंड ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान टॉम लैथम (09) का विकेट गंवाया। डेवोन कॉनवे 28 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि केन विलियमसन (नाबाद 16 रन) ने एंडरसन फिलिप की गेंद पर चौका लगाकर चाय के ब्रेक से कुछ मिनट पहले टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
तेज गेंदबाज माइकल रे और विकेटकीपर-बल्लेबाज मिच हे ने भी न्यूजीलैंड की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिन्हें कई खिलाड़ियों के चोटिल हो जाने के कारण टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिला था। मिच हे ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में सर्वाधिक 61 रन बनाए थे जबकि माइकल रे ने मैच में 106 रन देकर छह विकेट हासिल किए।न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण मैट हेनरी, विल ओ'रूर्क और नाथन स्मिथ की चोटों और काइल जैमीसन और बेन सियर्स की अनुपस्थिति से कमजोर था। पहली पारी में चार विकेट लेने वाले ब्लेयर टिकनर भी फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए जिससे न्यूजीलैंड का आक्रमण और कमजोर हो गया। वेस्टइंडीज की टीम हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाई।
वेस्टइंडीज ने सुबह अपनी दूसरी पारी दो विकेट पर 32 रन से आगे बढ़ाई लेकिन जल्द ही उसकी पारी लड़खड़ा गई क्योंकि ब्रैंडन किंग (22) कैवेम हॉज (35) के साथ तालमेल की कमी के चलते रन आउट हो गए। लंच के समय वेस्टइंडीज का स्कोर छह विकेट पर 98 रन था। डफी ने जस्टिन ग्रीव्स (25) का अहम विकेट लिया, इसके बाद उसकी पारी सिमटने में देर नहीं लगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.