नौ माह में यूनियन कार्बाइड को हटाकर बनाएंगे पार्क, भोपाल के नवनिर्वाचित सांसद आलोक शर्मा ने बताईं प्राथमिकताएं

Updated on 05-06-2024 12:48 PM
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में मतगणना के बाद विजयी हुए आलोक शर्मा को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, विश्वास सारंग सहित अन्य भाजपा नेता शामिल थे। इस मौके पर आलोक शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए कहा कि वह नौ महीने में यूनियन कार्बाइड को हटाकर वहां पर पार्क बनवाएंगे। उनकी जीत के बाद जिला भाजपा ने जश्न मनाया। इस दौरान एमपी नगर में जुलूस निकालकर आतिशबाजी की गई। साथ ही जगह-जगह उनका स्वागत भी किया गया।

ये प्राथमिकताएं बताईं

नवनिर्वाचित सांसद आलोक ने बताया कि उनकी पांच प्राथमिकताओं में यूनियन कार्बाइड की जमीन पर पार्क, सीहोर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बीएचईएल में स्टार्टअप हब शामिल है। वह भोपाल के गोंदरमऊ में योग के जनक ऋषि पतंजलि की समाधि को नई पहचान देंगे। उन्होंने कहा कि वह नौ महीने के अंदर यूनियन कार्बाइड को वहां से हटाएंगे और जनता के लिए एक पार्क बनवाएंगे। स्मारक बनेगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिले कि भविष्य में इस तरह की त्रासदी नहीं हो। सीहोर में करीब 4.5 हजार एकड़ जमीन पर एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कार्गो बनाया जाएगा। वहीं, शुगर मिल की फैक्ट्री और प्रदेश सरकार के बीच में न्यायालय में कुछ पहलुओं को लेकर मुकदमा विचाराधीन है। उनकर अध्ययन करके निराकरण करेंगे। इतनी बड़ी जमीन है तो यहां एयरपोर्ट बनने से आने वाली पीढ़ियों को रोजगार उपलब्ध होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.