न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को नवंबर में शुरू होने से वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पांच टेस्ट मैच खेलनी है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से होगा। ऐसे में टीम इंडिया के पास मौका है कि वह अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से लिए अपने सभी चेक लिस्ट को पूरा कर लें, ताकि ऑस्ट्रेलिया को हराने में रोहित सेना के लिए कोई कसर ना बचे।



