क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के कारण कहीं भी बाधित न हो जल आपूर्ति- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 24-07-2024 06:05 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से हर घर में नल से स्वच्छ और समुचित मात्रा में जल उपलब्ध कराया जाये। इस काम में आने वाली बाधाओं का तत्काल निराकरण किया जाए। क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों के कारण कहीं भी जल आपूर्ति बाधित और प्रभावित न होने पाये। अन्य विभागों के ठेकेदारों द्वारा काम करने के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाली पाइप लाइनों की तुरंत मरम्मत कराई जाए। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त न हों, इसके लिए ठेकेदार परस्पर समन्वय से कार्य करें। पाइन लाइनों की शीघ्र मरम्मत के लिए रिवॉल्विंग फंड बनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मध्यप्रदेश जल निगम की संचालक मंडल की 24वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्रालय में हुई बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, श्री मलय श्रीवास्तव, श्री मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था के उद्देश्य से निजी जल स्त्रोतों के उपयोग की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए। योजना के क्रियान्वयन में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करें। विशेष रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने में स्थानीय लोगों को सहभागी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति संबंधी कार्यों में समय-सीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में वार्षिक लेखा सहित प्रबंधन संबंधी विभिन्न विषय विचारार्थ प्रस्तुत किए गए। बैठक में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री संजय शुक्ला तथा प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.