क्या बाहुबली नीरज चोपड़ा से डर गए पाकिस्तानी अरशद नदीम, भारत नहीं आने के लिए बनाया ये बहाना!

Updated on 24-04-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने भारत आने से इंकार कर दिया है। अरशद नदीम 2024 ओलंपिक के जैवलिन चैंपियन हैं। अरशद नदीम को भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भारत आने के लिए निमंत्रण दिया था। अरशद को यहां क्लासिक जैवलिन इवेंट में हिस्सा लेना था, लेकिन उन्होंने निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। क्लासिक जैवलिन का इवेंट अगले महीने 24 मई को होना है।
अरशद नदीम ने भारत नहीं आने को लेकर सफाई भी दी है। नदीम ने कहा है कि वह अगले महीने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों व्यस्त हैं। इसी कारण वह नीरज चोपड़ा के निमंत्रण पर भारत नहीं आ पाएंगे। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने कहा, 'क्लासिक इवेंट 24 मई को है। मैं 22 मई को एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए कोरिया के रवाना हो जाऊंगा। 27 से 31 मई तक कोरिया में होने वाली के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है और मैं इसे मिस नहीं करना चाहता हूं।'
दुनिया के टॉप भाला फेंक आ रहे हैं भारत
बता दें कि 24 मई को होने वाले क्लासिक इवेंट के लिए दुनिया के टॉप एथलीट भारत आ रहे हैं। इस लिस्ट में नीरज चोपड़ा के अलावा ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स, केन्या के जूलियस येगो, अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन और मस रोलर जैसे खिलाड़ी इस इवेंट में हिस्सा लेंगे। ऐसे में ओलंपिक चैंपियन होकर अरशद नदीम का भारत नहीं आना कहीं ना कहीं सिर्फ बहानेबाजी मात्र ही है। इस इवेंट में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के अलावा भारत के कई उभरते हुए युवा भाला फेंक खिलाड़ी भी इस इवेंट में अपना जौहर दिखाएंगे।
क्लासिक जैवलिन इवेंट का आयोजन पहले हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होना था, लेकिन अब इसे बेंगलुरु के श्री कांतिरावा स्टेडियम में किया जाएगा। वेन्यू बदलने को लेकर नीरज ने बताया कि, 'पंचकूला स्टेडियम में रोशनी की सुविधा प्रसारण के लिए कम था। लाइटिंग सिर्फ 600 लक्स थी, जबकि हमें उससे ज्यादा की जरूरत थी। इसकी तैयारी के लिए समय भी कम था। कारण वेन्यू में बदलाव करना पड़ा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.