वीवीएस लक्ष्मण बने रहेंगे NCA के प्रमुख:एक साल के लिए बढ़ा कार्यकाल, IPL कोच का ऑफर ठुकराया

Updated on 16-08-2024 05:10 PM

पूर्व भारतीय बैटर वीवीएस लक्ष्मण नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख बने रहेंगे। उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया जाएगा। लक्ष्मण का तीन साल का करार अगले महीने सितंबर में समाप्त हो रहा है। इससे पहले यह कहा जा रहा था कि अगले साल के IPLसीजन के लिए वह किसी फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच बन सकते हैं।

लक्ष्मण ने इन सभी संभावनाओं को नकार कर NCA प्रमुख के रूप में कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उनके साथ उनके सहयोगियों सितांशु कोटक, साईराज बहुतुले और ऋषिकेश कानिटकर का भी कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।

लक्ष्मण को सौरव गांगुली ने BCCI का प्रेसिडेंट रहते साल 2021 में NCA की कमान सौंपी थी।

NCA नए कैम्पस में शिफ्ट होने वाला है
नेशनल क्रिकेट एकादमी अब नए कैम्पस में शिफ्ट होगा। पहले यह चिन्नास्वामी स्टेडियम में संचालित किया जा रहा था। नए अत्याधुनिक NCA परिसर में कम से कम 100 पिच होंगी, जिसमें 45 इनडोर पिच शामिल हैं। तीन अंतरराष्ट्रीय आकार के मैदान, एक आधुनिक पुनर्वास केंद्र, आवास सुविधाएं और ओलिंपिक आकार के पूल के अलावा कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ये सारे काम अपने आखिरी स्टेज में है। खिलाड़ियों को ये सारी सुविधा अगले साल की शुरुआत से मिलने की संभावना है।

द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद लक्ष्मण को दी गई थी जिम्मेदारी
लक्ष्मण से पहले राहुल द्रविड़ के पास NCA की जिम्मेदारी थी। साल 2021 में द्रविड़ को टीम इंडिया के हेड कोच बनाए जाने के बाद NCA की जिम्मेदारी लक्ष्मण को सौंपी गई थी। NCA में अपने पहले तीन साल के कार्यकाल के दौरान, लक्ष्मण ने इंजरी मैनेजमेंट, खिलाड़ी पुनर्वास, कोचिंग कार्यक्रमों और सीनियर टीम-जूनियर टीम के साथ महिला क्रिकेट के लिए बढ़िया रोडमैप तैयार किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.