Bigg Boss 18 में विवियन डीसेना ने की सिद्धार्थ शुक्ला से अपनी तुलना, लोग बोले- कहां राजा भोज और कहां गंगू तेली
Updated on
15-11-2024 12:35 PM
हाल ही में 'बिग बॉस 18' के एक एपिसोड में विवियन डीसेना ने खुद को 'लाडला' कहे जाने पर अपनी बात रखी है। इसी दौरान उन्होंने अपनी तुलना दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से कर डाली। अब इधर उनका वीडियो सामने आया और वहीं दूसरी तरफ लोगों ने खूब मजाक बनाना शुरू कर दिया।
विवियन को 'बिग बॉस' लाडला कहकर पुकारते हैं और अब एक्टर ने इसी पर कुछ ऐसी बात कह दी जो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि चैनल उन्हें 'लाडला' क्यों कहता है। अब ये वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है और लोग उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी तुलना करने को लेकर उन्हें खूब सुना रहे हैं।
विवियन ने कहा- मुझे पता है ये लोग लाडला क्यों कहते हैं
एक ट्विटर यूजर ने बिग बॉस 18 के घर में विवियन डीसेना और एलिस कौशिक के बीच बातचीत का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विवियन कहते दिख रहे हैं, 'मुझे पता है ये लोग लाडला क्यों कहते हैं, क्योंकि मैं इकलौता एक्टर हूं, एक्चुअली दो...चला गया। हम दो ही ऐसे थे जो चैनल के सामने बैठकर सही को सही और गलत को गलत कहते थे।' इसी के साथ इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला के 'बिग बॉस 13' की कुछ झलकियां हैं, जिसमें सिद्धार्थ सलमान के सामने शेर की तरह दहाड़ते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने विवियन की धज्जियां उड़ा दी हैं
इस वीडियो में बेखौफ सिद्धार्थ अपनी बातें रख रहे हैं। वहीं शो के अंदर की भी कुछ झलकियां यहां दिखाई गई हैं जिसमें सिद्धार्थ सारे घरवालों पर इकलौते भारी पड़ते दिख रहे हैं। अब विवियन का इस तरह से सिद्धार्थ से खुद की बराबरी करना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा। अब सोशल मीडिया यूजर्स ने विवियन की धज्जियां उड़ा दी हैं।
लोगों ने कहा- कहां राजा भोज और कहां गंगू तेली
लोगों ने कहा है, 'विवियन आप कभी भी सिड के बराबर नहीं हो सकते।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'कहां राजा भोज और कहां गंगू तेली।' एक और ने कहा, 'कई लोग आए और कई आएंगे, लेकिन राजा एक ही है सिद्धार्थ शुक्ला।'
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…