अरिजीत की नकल करते देख भड़के विशाल ददलानी, कहा- आप बस होटलों और रेस्ट्रॉन्ट में गाते रह जाएंगे

Updated on 16-10-2024 12:49 PM
दर्शकों का फेवरेट सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 15' एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। इस शो श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ-साथ विशाल ददलानी जज कर रहे हैं। अब इस शो के ऑडिशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विशाल ददलानी कंटेस्टेंट पर आतिफ असलम की नकल करने के लिए बरस पड़े।

'इंडियन आइडल 15' इसी महीने 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें गाना शुरू करते ही कंटेस्टेंटे को विशाल ददलानी बीच में ही रोक देते हैं।

विशाल ने झल्लाते हुए सिंगर को बीच में रोका


इस वीडियो में अमृतसर के 21 वर्षीय लक्ष्य मेहता जैसे ही गाना शुरू करते हैं, श्रेया घोषाल अपना हेड फोन उतार देती हैं। उनके चेहरे से साफ लग रहा है कि उन्हें ये शुरुआत अच्छी नहीं लगी। दरअसल सिंगर इस गाना को गाते हुए कंटेस्टेंट पॉप्युलर सिंगर आतिफ असलम की शैली की नकल करने की कोशिश करते हैं। विशाल को उनका अंदाज परेशान करने लगता है। आखिरकार वो झल्ला जाते हैं और उन्हें बीच में ही गाने से रोक देते हैं।

विशाल ने कहा- आप बस होटलों और रेस्ट्रॉन्ट में ही गाते रह जाएंगे


विशाल गुस्साते हुए उनसे कहते हैं, 'ऐसे मत गाओ। यह इंडियन आइडल है। यहीं से आइडल निकलते हैं। उनके लहजे को भूल जाओ, वे एक बड़े कलाकार हैं। जिस दिन आप उनकी नकल करेंगे, आप बस होटलों और रेस्ट्रॉन्ट में ही गाते रह जाएंगे।'

अरिजीत सिंह की नकल करने पर भी भड़के सिंगर


लक्ष्य ने अरिजीत सिंह की भी नकल करने की कोशिश की जब उन्होंने 'तुम क्या मिले' गाया। इस गाने को सुनकर विशाल ददलानी ने कहा, 'पहले तुमने अरिजीत की आवाज की नकल फिर आतिफ की। ऐसे मत गाओ। तुम अच्छा गा रहे हो, लेकिन यह तुम्हारा असली गाना नहीं है। तुम लोगों के बीच परफॉर्म करते हो, है न? अक्सर शो में जब तुम दूसरे कलाकारों की नकल करते हो, तो तुम्हें दर्शकों से तारीफें मिलती हैं। क्योंकि वो उन गानों को उसी तरह सुनना चाहते हैं, जैसा उन्होंने अब तक सुना है। लेकिन जब तक तुम अपनी पहचान नहीं बना लेते तब तक तुम कभी स्टार नहीं बन पाओगे। तुम किसी और की शैली में गाकर इंडियन आइडल नहीं बन सकते। यही मेरी प्रॉब्लम है।'

'मुझे आपकी आवाज़ बहुत पसंद है'


विशाल ने कहा, 'मुझे आपकी आवाज़ बहुत पसंद है, लेकिन मुझे नकल करने वाली चीजें पसंद नहीं हैं। एक कलाकार होने के लिए, आपको अपनी जगह खुद तलाशनी होती है।'

शनिवार और रविवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित


'इंडियन आइडल 15' की वापसी के साथ ही बादशाह पहली बार शो में श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ जज के तौर पर शामिल होंगे। इस सीजन को आदित्य नारायण होस्ट करते नजर आएंगे। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.