विराट कोहली ने हारे हुए मैच में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड, IPL में रोहित शर्मा भी नहीं कर सके हैं ऐसा

Updated on 11-04-2025 03:08 PM
बेंगलुरु: रन मशीन के नाम से दुनियाभर में मशहूर विराट कोहली इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में आरसीबी के लिए अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विरोधी दल के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा रहे हैं। गुरुवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भले ही आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन, विराट ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में 1000 चौके-छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक सभी 18 आईपीएल सीजन खेले हैं, उन्होंने आईपीएल 2025 के 24वें मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
विराट कोहली का यह रिकॉर्ड आरसीबी की पारी के चौथे ओवर में आया जब उन्होंने डीसी कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर गगनचुंबी छक्का लगाया और इस तरह उन्होंने 1000 चौके-छक्के का आंकड़ा छू लिया जिसमें 721 चौके और 280 छक्के शामिल हैं। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं और छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (282) से पीछे हैं। कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद, केएल राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर छह विकेट से जीत मिली।
अपने घर पर केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से डीसी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। खासकर तब, जब डीसी 164 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 58 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इससे पहले, आरसीबी ने फिल साल्ट और कोहली की शानदार शुरुआत के बाद 163 रन बनाए। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन जोड़ी अक्षर और कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने बीच के ओवरों में आरसीबी के बल्लेबाजों पर ब्रेक लगा दिया।
आरसीबी के खिलाफ रन चेज करने के दौरान केएल राहुल को ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला। ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। राहुल ने पांचवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 111 रन की साझेदारी की। जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। उनकी पारी में सात चौके और छह छक्के शामिल थे। डीसी ने इस साझेदारी के दम पर 17.5 ओवर में 13 गेंदें शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.