विराट कोहली ने अनुष्का के साथ मनाया जीत का जश्न:कहा, 'ये जीत जितनी मेरी है, उतनी ही तुम्हारी भी है, तुम्हारे बिना ये संभव नहीं था'

Updated on 01-07-2024 05:31 PM

29 जून को टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मैच में विराट कोहली ने 76 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। इसी के साथ उन्होंने T20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। मैच जीतने की खुशी में विराट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद कहा है। फोटो में दोनों सेलिब्रेशन में डूबे नजर आ रहे हैं।

विराट बोले-'मैं खुशनसीब हूं जो तुम मिलीं'

विराट ने लिखा, 'ये सबकुछ तुम्हारे प्यार के बिना बिल्कुल संभव नहीं था। तुमने मुझे विनम्र रहना और जमीन से जुड़े रहना सिखाया है। तुम जो भी बोलती हो, उसमें सच्चाई झलकती है। मैं खुद को बेहद खुशनसीब मानता हूं कि मुझे तुम मिलीं। ये जीत जितनी मेरी है, उतनी ही तुम्हारी भी है। थैंक यू। मैं तुम्हें बेहद प्यार करता हूं क्योंकि तुम रियल हो।'

इससे पहले टीम इंडिया के मैच जीतने के बाद अनुष्का ने विराट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'और... मुझे इस व्यक्ति से प्यार है। मैं खुशनसीब हूं कि तुम मेरे साथ हो।'

जीत के बाद विराट ने किया था अनुष्का को कॉल

हाल ही में बारबडोस के स्टेडियम से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जीत के ठीक बाद विराट अनुष्का से वीडियो कॉल करते नजर आए थे। इस दौरान विराट के फनी एक्सप्रेशन देखने को मिले थे।

फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं अनुष्का

अनुष्का इन दिनों अपनी फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। 15 फरवरी को उन्होंने लंदन में बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम अकाय रखा। इससे पहले वो 2021 में एक बेटी की मां बनी थीं जिसका नाम वामिका है।

विराट और अनुष्का की शादी 12 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। 2013 में दोनों एक एड शूटिंग के बाद करीब आए थे और फिर पांच साल की डेटिंग के बाद इन्होंने शादी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.